Stock in Focus: NHAI से मिला ₹866 करोड़ का प्रोजेक्ट, अब 11 नवंबर को शेयर फोकस में

Infra Stocks: दिग्गज इंफ्रा कंपनी को पिछले महीने रेलवे से ₹290.23 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला था और अब इसे NHAI से ₹865.90 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। इसका असर अब 11 नवंबर को स्टॉक मार्केट खुलने पर शेयरों पर भी दिख सकता है। जानिए इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को क्या करना है और चेक करें कि क्या यह आपके पोर्टफोलियो में है

अपडेटेड Nov 10, 2026 पर 1:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) को एनएचएआई से ₹865.90 करोड़ (जीएसटी छोड़कर) का प्रोजेक्ट मिला है।

Stock in Focus: हाईवे बनाने वाली अशोक बिल्डकॉन के शेयरों पर अब 11 नवंबर को मार्केट खुलने पर खास नजर रहेगी। इसकी वजह ये है कि कंपनी को गुजरात में NHAI (नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए ₹865.90 करोड़ का LoA (लेटर ऑफ एस्सेप्टेंस) मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी 9 नवंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में दी और अब चूंकि आज दिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर स्टॉक मार्केट बंद है तो कल 11 नवंबर को मार्केट खुलने पर शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई पर यह 0.19% की गिरावट के साथ ₹103.00 पर बंद हुआ था।

कैसा काम मिला है Ashoka Buildcon को?

अशोक बिल्डकॉन को एनएचएआई से ₹865.90 करोड़ (जीएसटी छोड़कर) का प्रोजेक्ट मिला है। इसके तहत कंपनी को गुजरात में कारवाड (Karvad) और जुजुवा (Jujuwa) के बीच एक्सप्रेसवे के आठ लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड सेक्शन पर 26.6 किमी के हिस्से का बचा हुआ निर्माण कार्य पूरा करना है। इस प्रोजेक्ट पर EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मॉडल पर काम होगा। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर इस महीने की शुरुआत में ही ऐलान कर दिया था, उसे L1 बिडर घोषित किया गया था यानी कि कंपनी ने इसके लिए सबसे कम बोली लगाई थी।


इससे पहले पिछले महीने अक्टूबर में कंपनी को नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे से यूपी में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पावर सप्लाई फैसिलिटीज को अपग्रेड करने के लिए ₹290.23 करोड़ का LoA मिला था। इसके तहत कंपनी को 2x25 किलोवोल्ट AC (अल्टरनेटिक करंट) ट्रैक्शन फीडिंग सिस्टम के लिए ट्रैक्शन सबस्टेशंस और इससे जुड़े स्विचिंग पोस्ट्स की डिजाइनिंग, सप्लाईंग, इरेक्टिंग, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम करना है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

अशोक बिल्डकॉन के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है और निवेशकों का पैसा आधे से अधिक कम कर दिया। पिछले साल 10 नवंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹204.15 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 10 ही महीने में यह 53.27% टूटकर 28 अक्टूबर 2026 को ₹95.40 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर पर यह लगातार सात कारोबारी दिनों में 9% से अधिक टूटकर आया था।

Stock Tips: मालामाल कर देगी यह एक्सपोर्ट कंपनी! रॉकेट बनने को तैयार, ICICI Direct ने कहा खरीद लो

Dividend Stocks: हर शेयर पर ₹90 का डिविडेंड, खरीदारी के लिए कल 11 नवंबर को आखिरी मौका

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।