Nifty View : इसी हफ्ते निफ्टी में 25500 का लेवल मुमकिन, निफ्टी से पहले बैंक निफ्टी हिट कर सकता है रिकॉर्ड हाई

Nifty View : यह देखते हुए कि मौजूदा 'वेव 3' अभी पूरी नहीं हुई है और RSI में अभी और आगे बढ़ने की गुंजाइश है,'तेजी मंडी' के जतिन गेड़िया को लगता है कि इस हफ्ते के अंत तक निफ्टी 25,358-25,476 के दायरे की ओर बढ़ सकता है। वहीं, निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी पहले अपने रिकार्ड हाई को फिर से छू सकता है

अपडेटेड Nov 10, 2026 पर 1:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nifty View : पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के आसपास कंसोलिडेट हो रहा है। यह कंसोलिडेशन कुल मिलाकर ऊपर की ओर चल रहे रुझान में बस एक छोटा सा ठहराव है

Nifty View : बैंक निफ्टी के ज्यादा बुलिश प्राइस स्ट्रक्चर और निफ्टी 50 के मुकाबले इसके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए, इस बात की काफी संभावना है कि निफ्टी से पहले बैंकिंग इंडेक्स अपने रिकॉर्ड हाई स्तर को फिर से हासिल कर सकता है। ये बातें तेजी मंदी के वाइस प्रेसिडेंट और डेरिवेटिव्स एंड टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट जतिन गेडिया ने मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में कहीं हैं।

उन्हें उम्मीद है कि इस हफ्ते के अंत तक निफ्टी में तेजी आएगी और यह 25,358–25,476 के दायरे तक पहुंच सकता है। इसकी वजह ये है कि अभी चल रही 'वेव 3' पूरी नहीं हुई है और RSI में भी ऊपर जाने की गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि कैश मार्केट में FIIs की भारी खरीदारी और शॉर्ट पोजीशन में कमी आना भी एक अच्छा संकेत है।

जतिन गेडिया की राय है कि बैंक निफ्टी अपने मजबूत चार्ट स्ट्रक्चर और तेजी दिखा रहे टेक्निकल इंडीकेटरों के दम पर निफ्टी के अपने ऑल-टाइम हाई की ओर बढ़ने से पहले ही अपने रिकॉर्ड हाई को फिर से हासिल कर सकता है।


उन्होंने आगे कहा कि अक्टूबर 2026 में निफ्टी ने अपने अप्रैल 2026 के स्विंग लो (22,182) को फिर से टेस्ट किया। जबकि बैंक निफ्टी ने अक्टूबर 2026 में 53,626 पर एक 'हायर लो' बनाया। बैंक निफ्टी ने अपने अप्रैल 2026 (51,732) और मई 2026 (52,783) के स्विंग लो को नहीं तोड़ा,जो साफ तौर पर दिखाता है कि निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी का प्राइस स्ट्रक्चर अधिक बुलिश है।

बैंक निफ्टी अपने 61,765 के ऑल-टाइम हाई से लगभग 3.3 प्रतिशत दूर है, जबकि निफ्टी अपने 26,373 के ऑल-टाइम हाई से लगभग 5 प्रतिशत दूर है। इससे पता चलता है कि बैंक निफ्टी का प्रदर्शन निफ्टी के मुकाबले बेहतर रहा है। बैंक निफ्टी के अधिक बुलिश प्राइस स्ट्रक्चर और निफ्टी की तुलना में इसके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए,इस बात की काफी संभावना है कि बैंक निफ्टी,निफ्टी 50 से पहले अपने रिकॉर्ड हाई लेवल को फिर से हासिल कर सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी 50 इस हफ्ते के अंत तक 25,500 के स्तर तक पहुंच सकता है। इसके अधिकांश टेक्निकल इंडीकेटर अभी भी तेजी का संकेत दे रहे हैं। निफ्टी अभी लगभग 25,045 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। यह 22,180 से शुरू हुई रैली की 'वेव 3' (wave 3) में है। आमतौर पर, 'वेव 3' की रैली सबसे मजबूत होती है और अक्टूबर 2026 के 22,387 के निचले स्तर से आई 12 प्रतिशत या 2,745 पॉइंट्स की मौजूदा तेजी 'वेव 3' की सभी विशेषताओं को पूरा करती है। यह 24,978 के ऊपर बंद हुआ है जो वेव 1 का 2.618 फिबोनाची एक्सटेंशन लेवल था। इससे संकेत मिलता है कि यह और ऊपर बढ़कर अगले फिबोनाची एक्सटेंशन टारगेट यानी 25,358 की ओर जाना चाहता है।

26,373 से 22,180 तक की पूरी गिरावट का 78.6 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर 25,476 पर है। RSI अभी 78 पर है, जो 'ओवरबॉट' स्थिति के करीब है। हालांकि, हमने पहले भी देखा है कि नीचे आने से पहले यह स्तर 84-85 तक जा सकता है। चूंकि मौजूदा 'वेव 3' अभी पूरी नहीं हुई है और RSI के और ऊपर जाने की गुंजाइश है, इसलिए हमें उम्मीद है कि इस हफ्ते के अंत तक निफ्टी 25,358-25,476 के दायरे की ओर बढ़ सकता है।

बुधवार के लिए निफ्टी में ट्रेडिंग रणनीति, अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

जतिन गेडिया ने कहा कि पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के आसपास कंसोलिडेट हो रहा है। इनमें से एक सेशन 'मुहूर्त स्पेशल ट्रेडिंग' का था और आखिरी सेशन वीकली एक्सपायरी का था। यह कंसोलिडेशन कुल मिलाकर ऊपर की ओर चल रहे रुझान में बस एक छोटा सा ठहराव है।

पिछले सेशन में 24,838 के स्तर तक आई गिरावट पर खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी ने एक छोटी बॉडी वाली मंदी की कैंडल (bearish candle) बनाई, जिसकी निचली परछाई (lower shadow) लंबी है। यह 24,850 - 24,800 के स्तरों के आसपास खरीदारी आने का संकेत है। 20-घंटे का मूविंग एवरेज 24,780 पर है।

अगर निफ्टी बुधवार को थोड़ी कमजोर शुरुआत करता है और 24,780 के स्तर की ओर नीचे आता है तो वहां खरीदारी करनी चाहिए। वहीं, अगर निफ्टी 25,131 (पिछले दो सेशन के हाई) के ऊपर खुलता है तो जिन लोगों ने निफ्टी को शॉर्ट किया है वे संभवतः अपनी पोजीशन कवर करेंगे। इससे निफ्टी ऊपर की ओर 25,358-25,476 के स्तर तक जा सकता है। बुधवार के सेशन के लिए तत्काल सपोर्ट 24,830 पर दिख रहा है। इसके बाद 24,780 पर अगला बड़ा सपोर्ट होगा। वहीं 25,131 पर इसके लिए तत्काल रेजिस्टेंस है। इसके बाद 25,358-25,476 पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस होगा।

 

 

टेक्नोलॉजी शेयरों में फिर से आई तेजी से तांबे को मिला बूस्टर डोज, कल इन शेयरों में देखने को मिल सकता है एक्शन

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।