टेक्नोलॉजी शेयरों में फिर से आई तेजी से तांबे को मिला बूस्टर डोज, कल इन शेयरों में देखने को मिल सकता है एक्शन

मंगलवार को एशियाई बाजारों में तेजी आई है। दक्षिण कोरिया का टेक-हैवी कोस्पी इंडेक्स इस रीजन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स है। चीन में बाजार को सप्लाई की कमी का सामना करना पड़ रहा,जिससे स्पॉट प्रीमियम तेजी से बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं

अपडेटेड Nov 10, 2026 पर 12:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Copper Stocks : हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में कल के सेशन में एक्शन देखने को मिल सकता है। हिंडाल्को ने अपने कॉपर और एल्युमिनियम सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है

पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद तांबे की कीमतों में रिकवरी देखने को मिल रही है। पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटरों में तांबे के बढ़ते इस्तेमाल के कारण टेक्नोलॉजी शेयरों में आई तेजी के साथ-साथ तांबे की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। हाल के महीनों में यह इंडस्ट्रियल मेटल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शेयरों के साथ-साथ कदमताल करता दिखा है। पिछले हफ्ते इसमें 2.7% की गिरावट आई और यह तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। इस बात की चिंता बढ़ गई है कि अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत का मतलब AI पर और कड़े नियम लागू होना हो सकता है। इसके चलते कॉपर पर भी दबाव बना।

मंगलवार को टेक शेयरों में तेजी आई है। इसके चलते दक्षिण कोरिया का टेक-हैवी इंडेक्स कोस्पी इस रीजन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स है। चीन में बाजार को सप्लाई की कमी का सामना करना पड़ा है, जिससे स्पॉट प्रीमियम तेजी से बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

जिनरुई फ्यूचर्स कंपनी ने एक नोट में कहा है कि बाजार में ताबें की सप्लाई में कमी के कारण अब और अधिक आयातित माल आ रहा है, क्योंकि कारोबारी 'आर्बिट्रेज विंडो' का फायदा उठाकर विदेशों से मुनाफा कमाने के लिए कॉपर मंगाने की कोशिश कर रहे हैं।


निवेशक ग्लोबल एल्युमीनियम बाजार में आई भारी कमी पर भी नजर रखे हुए हैं, जो इस महत्वपूर्ण इंडस्ट्रियल कमोडिटी के घटते भंडार के कारण पैदा हुई है। खरीदारों को स्पॉट मेटल के लिए बहुत ज्यादा कीमत देनी पड़ रही है और इंडोनेशिया से नई खेप आने तक उन्हें राहत मिलने की कोई खास उम्मीद भी नहीं है।

सुबह 10:52 बजे के आसपास लंदन मेटल एक्सचेंज पर तांबे का भाव 0.3% बढ़कर 13,937 डॉलर प्रति टन पर दिख रहा था। एल्युमीनियम की कीमत 0.3% गिरकर 3,058.50 डॉलर पर आ गई थी। जबकि अन्य धातुओं की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी। सिंगापुर में आयरन ओर की कीमत 0.2% गिरकर 92.55 डॉलर प्रति टन दिख रही थी।

कल कॉपर शेयरों में देखने को मिल सकती है तेजी

ग्लोबल मार्केट में तांबे की कीमतों में तेजी और घरेलू स्तर पर मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर मांग के चलते भारत में कॉपर से जुड़े शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। कॉपर शेयर की बात करें तो हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड भारत की एकमात्र वर्टिकली इंटीग्रेटेड कॉपर माइनिंग कंपनी होने के नाते कल एक्शन में रह सकती है। कंपनी के मैनेजमेंट ने हाल ही में 'क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट' (QIP) की संभावना को खारिज कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने विस्तार के लिए आंतरिक संसाधनों पर निर्भर है। इसके तहत ₹7,000 करोड़ से अधिक के पूंजीगत व्यय की योजना है, जिसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2030 तक माइनिंग क्षमता को 12.2 मिलियन टन प्रति वर्ष तक पहुंचाना है।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में कल के सेशन में एक्शन देखने को मिल सकता है। हिंडाल्को ने अपने कॉपर और एल्युमिनियम सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरी तिमाही (Q2) में भारत के कॉपर कारोबार से मजबूत EBITDA हासिल हुआ (जिसमें सल्फ्यूरिक एसिड और कीमती धातुओं से हुई कमाई का भी योगदान रहा)। कंपनी मैनेजमेंट को उम्मीद है कि दूसरी छमाही में भी यह मजबूती बनी रहेगी। तीसरी और चौथी तिमाही में कॉपर सेगमेंट से लगभग ₹1,200–1,300 करोड़ की कमाई होने का अनुमान है।

अदाणी एंटरप्राइजेज की कच्छ कॉपर इकाई अपने इंटीग्रेटेड स्मेल्टिंग और रिफाइनिंग ऑपरेशंस का विस्तार कर रही है (जिसका लक्ष्य 1 MTPA क्षमता बढ़ाना है)। कंपनी घरेलू पावर ग्रिड, इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में बढ़ती मांग का फायदा उठा रही है।

 

Technical View : 25200 का लेवल पार होने पर ही निफ्टी में नई तेजी की उम्मीद, बैंक निफ्टी के लिए 60,400 के स्तर पर अहम रेजिस्टेंस

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।