Technical View : 25200 का लेवल पार होने पर ही निफ्टी में नई तेजी की उम्मीद, बैंक निफ्टी के लिए 60,400 के स्तर पर अहम रेजिस्टेंस

Technical View: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी को नई तेजी पकड़ने को लिए 25150–25200 के रेजिस्टेंस जोन को पार करके बियरिश गैप को भरना होगा। इस दीवार के पार होने पर निफ्टी 25,500 के अगले रेजिस्टेंस की और बढ़ता दिखेगा। हालांकि, इस समय निफ्टी के लिए 24,800 के स्तर पर सबसे नजदीकी और अहम सपोर्ट बना हुआ है

अपडेटेड Nov 10, 2026 पर 10:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Nifty technical view : बैंक निफ्टी की तेजी लगातार हो रहे एक्युमुलेशन और बाजार के बेहतर होते मोमेंटम का संकेत है। RSI ने अपना ऊपर की ओर का रुझान बनाए रखा, जबकि ADX में आई तेजी ने मौजूदा तेजी के रुख को और मजबूत कर दिया

Technical View : 9 नवंबर को निफ्टी पूरे ट्रेडिंग सेशन के दौरान एक दायरे में घूमता रहा और कंसोलिडेशन के बीच मामूली बढ़त के साथ 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ। इंडेक्स को 24,800 के आसपास सपोर्ट मिला और यह एक और सेशन में 2 मार्च को बने 'बेयरिश गैप' के आसपास ही घूमता रहा। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी को नई तेजी पकड़ने को लिए 25150–25200 के रेजिस्टेंस जोन को पार करके बियरिश गैप को भरना होगा।

इस दीवार के पार होने पर निफ्टी 25,500 के अगले रेजिस्टेंस की और बढ़ता दिखेगा जो 26,373 से 22,180 तक की गिरावट के 78.6 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के करीब है। हालांकि, इस समय निफ्टी के लिए 24,800 के स्तर पर सबसे नजदीकी और अहम सपोर्ट बना हुआ है। अगर यह सपोर्ट टूटता है तो बाजार में 24,600–24,500 के स्तर तक और बड़ी गिरावट आ सकती है।

टेक्निकल स्ट्रक्चर पर एक नजर


कल निफ्टी की शुरुआत बढ़त के साथ हुई लेकिन पूरे सेशन के दौरान यह एक सीमित दायरे में ही रहा। नीचे की तरफ, इसे 24,800 के आसपास सपोर्ट मिला जबकि 25,080 के रेजिस्टेंस ज़ोन के पास प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। दिन के निचले स्तर से इसमें 200 अंकों से ज़्यादा की रिकवरी आई और अंत में यह 58 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,045 पर बंद हुआ।

डेली टाइमफ्रेम पर निफ्टी ने एक छोटी बेयरिश कैंडल बनाई है, जिसकी निचली विक लंबी है। यह निचले स्तरों पर मजबूत खरीदारी आने का संकेत है। बाजार का व्यापक ढांचा अभी भी तेजी के पक्ष में है। इंडेक्स सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है और ये मूविंग एवरेज भी ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं।

मोमेंटम इंडिकेटर्स में RSI 77.88 के स्तर पर 'ओवरबॉट' जोन में बना रहा और इसमें एक मज़बूत 'बुलिश क्रॉसओवर' देखने को मिला, जबकि MACD ने अपना ऊपर की ओर का रुझान बनाए रखा।

हालांकि,पिछले आठ सेशन में लगातार बढ़त के बाद,हरी हिस्टोग्राम बार पहली बार सिकुड़ गई है। ये इंडीकेटर बताते हैं कि निकट अवधि में चल रहे कंसोलिडेशन के बावजूद, मेन ट्रेंड अभी भी मजबूत बना हुआ है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च SVP,अजीत मिश्रा की राय है कि तेज उछाल के बाद बाजार के लिए थोड़ा कंसोलिडेशन (ठहराव) आना अच्छा रहेगा। निफ्टी का 24,600–24,800 के दायरे के ऊपर टिके रहना ज़रूरी है,ताकि तेजी का रुझान बना रहे और 25,200–25,600 के स्तर तक पहुंचने की संभावना बनी रहे।

उनकी सलाह है कि बाजार में आगे आने वाली किसी भी गिरावट का फायदा उठाकर चुनिंदा और बेहतरीन शेयरों को जमा किया जाना चाहिए। हमें बैंकिंग, फार्मा, ऑटो, इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल मार्केट जैसे सेक्टरों पर खास फोकस रखना चाहिए।

US Market : कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भरा जोश, S&P 500 में अप्रैल के बाद दिखी सबसे बड़ी तेजी

बैंक निफ्टी व्यू

एक दिन की गिरावट के बाद कल बैंकिंग इंडेक्स में वापसी देखने को मिली। यह 891 अंक या 1.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,741 पर बंद हुआ। बेंचमार्क निफ्टी के मुकाबले इसका प्रदर्शन बेहतर रहा। डेली चार्ट पर इंडेक्स ने एक 'बुलिश कैंडल' बनाई जिसमें नीचे की तरफ एक साफ 'लोअर विक'दिखी। यह निचले स्तरों पर मजबूत खरीदारी आने का संकेत है।

बैंक निफ्टी के लिए सबसे नजदीकी और अहम रेजिस्टेंस 60,300–60,400 के दायरे में है। इसके बाद अगला रेजिस्टेंस जोन 60,800–61,100 पर है।

बैंक निफ्टी की तेजी लगातार हो रहे एक्युमुलेशन और बाजार के बेहतर होते मोमेंटम का संकेत है। RSI ने अपना ऊपर की ओर का रुझान बनाए रखा, जबकि ADX में आई तेजी ने मौजूदा तेजी के रुख को और मजबूत कर दिया।

बैंक निफ्टी ने लगातार छठे सत्र में 'हायर हाई-हायर लो' का पैटर्न बनाए रखा है। साथ ही, इसने 3 फरवरी के 61,765 के रिकॉर्ड हाई से 6 अप्रैल के 49,955 के निचले स्तर तक की गिरावट के 78.6 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट (Fibonacci retracement) स्तर को स्पष्ट रूप से पार कर लिया है, जो बाजार में मजबूत तेजी के संकेत है।

SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का कहना है कि 59,200–59,300 का दायरा तत्काल सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा। वहीं, ऊपर की तरफ 60,300–60,400 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस बैंड बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर इस दायरे के ऊपर एक निर्णायक और टिकाऊ ब्रेकआउट देखने को मिलता है तो शॉर्ट-कवरिंग और पॉजिटिव मोमेंटम के सहारे बैंक निफ्टी 60,800 के स्तर तक जाता दिख सकता है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।