US Market : अमेरिकी शेयर बाजारों में कल सात महीने की सबसे बड़ी तेज़ी देखने को मिली। पिछले हफ़्ते टेक शेयरों में भारी बिकवाली के बाद निवेशकों ने बाज़ार में वापसी की। सोमवार को तेल की कीमतों में गिरावट ने बाज़ार के सेंटीमेंट को बूस्ट दिया। कारोबारी सत्र के अंत तक S&P 500 में 2.3% की बढ़त देखने को मिली। बाजार के सभी 11 सेक्टरों में तेजी आई। गिरने वाले हर एक शेयर के मुकाबले पांच से ज्यादा शेयरों में बढ़त देखने को मिली। लगभग एक साल में आई यह सबसे बड़ी तेजी थी।
औंधे मुंह गिरे एनवीडिया के शेयर
एनवीडिया कॉर्प के शेयर सात महीने के अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुए। कंपनी के (CEO) जेन्सेन हुआंग ने एलिस हुआंग के साथ अपने विवाहेतर संबंध की बात स्वीकार की जिससे इस शेयर पर दबाव बना। एलिस हुआंग को एक संदिग्ध चीनी जासूस माना जा रहा है। इससे दोनों देशों के बीच बिगड़ते रिश्तों और संभावित प्रतिबंधों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। अमेरिका में लिस्टेड चीनी कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।
नैस्डैक 100 में 3.4% की तेजी
टेक-हैवी नैस्डैक 100 में 3.4% की तेजी रही, जबकि डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 2.2% ऊपर बंद हुआ। गुरुवार को आई भारी गिरावट के बाद ये दोनों इंडेक्स पिछले हफ्ते के आखिर से अपनी रिकवरी जारी रखे हुए हैं। हालांकि बाजार का सबसे बड़ा स्टॉक अभी भी दबाव में है। कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी और इंडस्ट्रियल सेक्टर जैसे साइक्लिकल सेक्टरों ने इस तेजी में सबसे बड़ा योगदान दिया।
इक्विटी आर्मर इन्वेस्टमेंट्स के सीईओ ल्यूक रहबारी का कहन है कि AI से जुड़ा कारोबार अब 'मेरी बात पर यकीन करो' वाले फेज से आगे बढ़कर 'मुझे सबूत दिखाओ' वाले फेज की ओर बढ़ने लगा है। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में सुधार की संभावना है, लेकिन रहबारी ने यह भी कहा कि यह सुधार सीधे ऊपर की ओर जाने वाली एक सीधी रेखा जैसा नहीं होगा।
ईरान पर बड़े हमले किए जाने की संभावना कम, क्रूड में नरमी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान पर बड़े हमले किए जाने की संभावना कम है, जिससे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड की कीमत 4.06% गिरकर लगभग 87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। ईंधन की लागत में राहत मिलने की उम्मीद से एयरलाइन शेयरों में उछाल आया। यूनाइटेड एयरलाइंस होल्डिंग्स इंक और डेल्टा एयर लाइन्स इंक के शेयर अपने उच्चतम स्तर तक पहुंच गए।
सोमवार के जारी एक नोट में अलेक्जेंडर ऑल्टमैन की लीडरशिप वाली बार्कलेज पीएलसी की इक्विटीज टैक्टिकल स्ट्रैटेजिस्ट टीम ने कहा कि "आज की रैली एक दिलचस्प स्थिति बना रही है,क्योंकि बाजार के आंतरिक हालात एक बार फिर बिगड़ने लगे हैं।"
CEO के अफेयर की जांच की खबर के बाद एनवीडिया के शेयर टूटे
CEO के अफेयर की जांच की खबर के बाद, एनवीडिया (Nvidia) अपने पीयर्स के मुकाबले काफी गिर गया। हालांकि बाद में उसने शुरुआती 8.8% तक के नुकसान की कुछ भरपाई कर ली। 22V रिसर्च LLC में चीन रिसर्च के प्रमुख माइकल हिरसन ने कहा कि हुआंग के अफेयर के सामने आने से ट्रम्प प्रशासन पर एक्सपोर्ट कंट्रोल को और सख्त करने का दबाव बढ़ेगा। इन घटनाओ से हमारी पुरानी चिंताएं फिर से बढ़ सकती है। 2026 में कुछ हद तक शांति रहने के बाद, अमेरिका और चीन के बीच तकनीक और सप्लाई चेन को लेकर तनाव आगे चलकर और अधिक बढ़ सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।