South Korean Market Rally: दिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर आज घरेलू मार्केट में स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद है तो दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया के बाजार में शानदार रौनक है। ताबड़तोड़ बिकवाली के बाद निचले स्तर पर निवेशकों ने एआई और चिप कंपनियों के शेयरों को खरीदना शुरू किया तो दक्षिण कोरियाई बाजार में मंगलवार को मंगल ही मंगल दिखा और इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स कोस्पी (Kospi) शुरुआती कारोबार में ही 5% से अधिक उछल पड़ा। इसे दिग्गज चिप कंपनियों सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) और एसके हीनिक्स (SK Hynix) के शेयरों में 5-5% से अधिक की तेजी से सपोर्ट मिला।
AI Chips की मांग से लौटा निवेशकों का भरोसा
हाल-फिलहाल में एआई सेक्टर में बिकवाली की तेज आंधी में दक्षिण कोरियाई शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ था। हालांकि अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को चिप कंपनियों के शेयरों में आई तेजी से निवेशकों का भरोसा लौटा। एनवीडिया (Nvidia) के शेयरों में जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) से जुड़े विवाद के कारण गिरावट के बावजूद सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों की खरीदारी जारी रही। फिबोनाकी एसेट मैनेजमेंट ग्लोबल (Fibonacci Asset Management Global) के सीईओ जुंग इन युन (Jung In Yun) के मुताबिक निवेशक अब विवादों और सुर्खियों से आगे बढ़कर कंपनियों के वास्तविक कारोबार और कमाई की संभावनाओं पर ध्यान दे रहे हैं और एआई की मांग में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है।
तेल की कीमतों में गिरावट से भी मिला सपोर्ट
दक्षिण कोरियाई बाजार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी सहारा मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप के इस बयान के बाद निवेशकों को उम्मीद मिली कि ईरान पर आगे सैन्य हमलों की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे वैश्विक बाजारों में तनाव कम होने की संभावना बढ़ी। इसके अलावा एंथ्रॉपिक (Anthropic) के नए एआई मॉडल से भी टेक सेक्टर में रौनक छाई।
जोरदार एआई रैली के बाद दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार को भारी गिरावट का सामना करना पड़ा और सोमवार तक गर्मियों के रिकॉर्ड हाई से 40% से अधिक नीचे आ गया, जबकि इस महीने की शुरुआत में बने अपने रिकॉर्ड हाई से सिर्फ 16% नीचे आया है। सोमवार को कोस्पी फरवरी के शुरुआती दिनों के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। इसे एआई फाइनेंसिंग को लेकर निवेशकों की चिंताओं और अमेरिकी कांग्रेस में डेमोक्रेटिक पार्टी की धमाकेदार जीत से नरमी आई। ,
हालांकि सैमसंग और एसके हीनिक्स, दोनों ही अपने फॉरवर्ड अर्निंग एस्टीमेट के 3 गुना से भी कम पर ट्रेड कर रहे हैं। फिबोनाची के मुताबिक अब ऐसी धारणा बन रही है कि ताइवान और जापान की तुलना में कोरियाई शेयरों में अधिक बिकवाली हुई है तो अमेरिकी चिप शेयरों में तेजी और तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार का सेंटिमेंट बेहतर हो रहा है, जिससे दक्षिण कोरिया की उन चिप कंपनियों में सबसे तेज रिकवरी दिख सकती है, जिनमें भारी बिकवाली हुई थी।
अब निवेशकों की नजर एंथ्रॉपिक के आईपीओ और अगले हफ्ते आने वाले एनवीडिया के तिमाही नतीजों पर रहेगी। ये दोनों एआई सेक्टर और ग्लोबल सेमीकंडक्टर शेयरों की आगे की दिशा तय कर सकती हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।