Dividend Stocks: कई कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड के रूप में बांटती हैं जो शेयरों की तेजी के अलावा मुनाफे का एक और रास्ता बनाता है। बेयर क्रॉपसाइंस अपने शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर ₹90 का अंतरिम डिविडेंड बांटने वाली है और इसके लिए एक्स-डेट 12 नवंबर है यानी कि डिविडेंड का फायदा उन्हीं को मिलेगा, जिनके पास इस तारीख तक होल्डिंग रहेगी। इसके लिए जरूरी है कि अगर शेयर अभी पोर्टफोलियो में नहीं हैं तो कल यानी 11 नवंबर तक खरीदारी हो जाए। अभी इसके शेयरों के स्थिति की बात करें तो सोमवार 9 नवंबर को बीएसई पर यह 2.63% की बढ़त के साथ ₹3485.25 पर बंद हुआ था।
Bayer CropScience Dividend History: कब-कब कितना बांटा डिविडेंड
बेयर क्रॉपसाइंस ने 3 नवंबर को कारोबारी नतीजे पेश किए थे। सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 8.84% उछलकर ₹166.2 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 19.49% गिरकर ₹1250.7 करोड़ पर आ गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ईबीआईटीडीए इस दौरान ₹205.3 करोड़ से 6.04% बढ़कर ₹217.7 करोड़ पर पहुंचा तो ईबीआईटीडीए मार्जिन 13.22% से 17.41% पर पहुंच गया।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
बेयर क्रॉपसाइंस के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। 16 अप्रैल 2026 को बीएसई पर यह ₹5,055.00 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल सात महीने में ही यह 36.20% टूटकर धनतेरस (Dhanteras)-दिवाली (Diwali) से पहले 4 नवंबर 2026 को ₹3,224.90 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।