HUL Dividend: रिन, विम, सर्फ एक्सेल वाली कंपनी देगी ₹19 का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट 12 नवंबर; पेमेंट डेट भी फिक्स

HUL Dividend: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 19 रुपये का अंतरिम और 22 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,796 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Nov 10, 2026 पर 10:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HUL ने कहा है कि डिविडेंड का पेमेंट 25 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

डायवर्सिफाइड FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 19 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 12 नवंबर 2026 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

कंपनी ने कहा है कि डिविडेंड का पेमेंट 25 नवंबर 2026 को किया जाएगा। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 19 रुपये का अंतरिम और 22 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। HUL के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है।

रिन, विम, सर्फ एक्सेल, व्हील, वैसेलीन, सनसिल्क, बूस्ट, ब्रुक बॉन्ड, लिप्टन, ब्रू, क्लोज अप, क्लीनिक प्लस, डव, ग्लो एंड लवली, हॉर्लिक्स, लक्स, लैक्मे, लाइफबॉय, लिरिल, पॉन्ड्स, पियर्स, रेक्सोना, पेप्सोडेंट, क्लोजअप आदि HUL के ही ब्रांड हैं।


शेयर साल 2026 में अब तक 14 प्रतिशत ​गिरा

9 नवंबर को HUL का शेयर BSE पर 1992 रुपये पर बंद हुआ था। 10 नवंबर को शेयर बाजार में दिवाली-बलिप्रतिपदा की छुट्टी है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 61.90 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 4.68 लाख करोड़ रुपये है। शेयर साल 2026 में अब तक 14 प्रतिशत कमजोर हुआ है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 2,479.70 रुपये और एडजस्टेड लो 1,758.60 रुपये है।

सितंबर तिमाही में कैसा बिजनेस

हिंदुस्तान यूनिलीवर का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,796 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 2,694 करोड़ रुपये था। सामानों की बिक्री से रेवेन्यू 14.77 प्रतिशत बढ़कर 18,037 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2025 तिमाही में यह 15,715 करोड़ रुपये था। EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 4,089 करोड़ रुपये रही। EBITDA मार्जिन 22.6 प्रतिशत दर्ज किया गया। कुल खर्च 15.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 14,574 करोड़ रुपये के रहे।

Stock Split: 10 छोटे टुकड़ों में टूटेगा यह शेयर, रिकॉर्ड डेट 16 नवंबर; एक सप्ताह में 27% चढ़ा

अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही में सामानों की बिक्री से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 35,186 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले यह 31,267 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 28,396 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 छमाही में 25,145 करोड़ रुपये के थे। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 5,476 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2025 छमाही में 5,462 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।