Gokaldas Exports Share Price: कपड़े तैयार करने वाली गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयरों अपने एक साल के हाई से काफी नीचे हैं और मार्केट एनालिस्ट के मुताबिक इसे निवेश के सुनहरे मौके के तौर पर लेना चाहिए। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अपनी 9 नवंबर की रिपोर्ट मे इसे खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹860 फिक्स किया है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 9 नवंबर को बीएसई पर यह 2.86% की गिरावट के साथ ₹678.75 पर बंद हुआ था।
Gokaldas Exports पर क्यों फिदा है ब्रोकरेज फर्म?
गोकलदास एक्सपोर्ट्स कपड़े तैयार कर निर्यात करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है। यह 50 से अधिक देशों को कपड़े भेजती है और एट्रको (Atrco) और मैट्रिक्स (Matrix) के अधिग्रहण के बाद अब यह सालाना करीब 9 करोड़ कपड़े तैयार कर सकती है।
सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 13% बढ़कर ₹1112.8 करोड़ पर पहुंच गया तो कंसालिडेटेड वॉल्यूम भी 9% बढ़कर 1.42 करोड़ पीसेज पर पहुंच गया तो रियलाइजेशन प्रति पीस 4% उछलकर ₹726 पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ईबीआईटीडीए 86% बढ़कर ₹100 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 353 बीपीएस बढ़कर 9% हो गया। कंपनी के इंडिया बिजनेस का रेवेन्यू 10% बढ़कर ₹942 करोड़ तो अफ्रीका बिजनेस का 32% उछलकर ₹193 करोड़ पर पहुंच गया।
कंपनी को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही में कारोबार की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है। मैनेजमेंट का मानना है कि भारत में बेहतर ऑर्डर बुक और अफ्रीका में मजबूत मांग से इसे फायदा मिल सकता है। कंपनी को इस वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में अफ्रीका बिजनेस से ₹450-₹540 करोड़ का रेवेन्यू मिल सकता है।
इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयरों की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस ₹860 तय किया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि बेहतर बिक्री, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और मार्जिन में सुधार से कंपनी का प्रदर्शन आगे मजबूत रहेगा। वित्त वर्ष 2027 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹4,600 करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 20 नवंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹953.50 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से दो ही महीने में यह 44.25% टूटकर 27 जनवरी 2026 को ₹531.60 तक आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।