कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड के शेयरों ने कमाल किया है। इसने सिर्फ एक साल में इनवेस्टर्स का पैसा छह गुना से ज्यादा कर दिया है। अगर आपने इस शेयर में एक साल पहले एक लाख रुपये लगाया होता तो आज आपका पैसा बढ़कर 6 लाख से ज्यादा हो गया होता। यह शेयर निफ्टी 500 का सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला स्टॉक्स बन गया है।
11 नवंबर को कंपनी सितंबर तिमाही के नतीजों का करेगी ऐलान
Cupid 11 नवंबर यानी बुधवार को सितंबर तिमाही के नतीजों का एलान करेगी। कंपनी ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया था। इसका असर इसके शेयरों पर दिखा था। जून तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट तीन गुना हो गया था। एक साल पहले की जून तिमाही के 15 करोड़ रुपये के कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट के मुकाबले इस साल जून तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 44 करोड़ रुपये हो गया था।
क्यूपिड 100 से ज्यादा देशों को अपने प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करती है
यह कंपनी पुरुषों के लिए कंडोम, महिलाओं के लिए कंडोम, ल्यूब्रिकेंट्स और डायग्नॉस्टिक किट्स सहित कई तरह के प्रोडक्ट्स बनाती है। यह महाराष्ट्र की कंपनी है। यह 100 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स का निर्यात करती है। कंपनी की ऑर्डर बुक काफी स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से कंपनी ने FY27 के रेवेन्यू गाइडेंस को बढ़ाकर 750 करोड़ और प्रॉफिट गाइडेंस को 225 करोड़ रुपये किया है।
प्रोडक्ट्स की सेल्स के लिए V2 Retail से किया समझौता
क्यूपिड ने हाल में V2 Retail के साथ लॉन्ग-टर्म रिटेल पार्टनरशिप के लिए एक एग्रीमेंट किया है। इसके तहत वी2 रिटेल के 425 से ज्यादा मौजूदा स्टोर्स में कंपनी के प्रोडेक्ट्स के लिए अलग से स्पेस मिलेगा। वी2 रिटेल के नए स्टोर्स में भी क्यूपिड के प्रोडक्ट्स को अलग से जगह मिलेगी। इस एग्रीमेंट के चलते क्यूपिड को हर स्टोर में 400 वर्ग फीट का रिटेल स्पेस मिलेगा।
समझौते से 12 महीनों में 400 करोड़ रुपये की उम्मीद
क्यूपिड का अनुमान है कि इस पार्टनरशिप से अगले 12 महीने में उसे 400 करोड़ रुपये से ज्यादा रेवेन्यू मिलेगा। कंपनी का प्लान दिसंबर के मध्य तक वी2 रिटेल के स्टोर्स में अपने प्रोडक्ट्स उपलब्ध करा देने का है। वी2 रिटेल के स्टोर में क्यूपिड के पर्सनल केयर, वेलनेस, हाइजन और दूसरे कंज्यूमर कैटेगरीज के प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे।
11 नवंबर को शेयरों में आ सकता है उछाल
इस साल क्यूपिड के शेयरों में जबर्दस्त तेजी आई है। 2025 में 10 नवंबर को क्यूपिड का शेयर 52.27 रुपये पर था। इस साल 9 नवंबर को शेयर 343.25 रुपये पर बंद हुआ। इसका मतलब है कि सिर्फ एक साल में इस शेयर ने निवेशकों का पैसा छह गुना से ज्यादा कर दिया है। इस वजह से निफ्टी 500 का सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला स्टॉक्स बन गया है। सितंबर तिमाही में भी कंपनी का प्रदर्शन दमदार रहने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो 11 नवंबर को इसके शेयरों में बड़ा उछाल आ सकता है।