अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। 10 नवंबर को भारतीय समय के मुताबिक, दिन में 11 बजे ब्रेंट क्रूड 0.72 फीसदी गिरकर 91.88 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 0.76 फीसदी की कमजोरी के साथ 86 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। लंबे समय बाद क्रूड ऑयल की कीमतें इस लेवल पर आई हैं। यह भारत के लिए अच्छी खबर है। साथ ही इसका पॉजिटिव कल यानी 11 नवंबर को कई शेयरों पर दिखेगा। आज यानी 10 नवंबर को बलि-प्रतिपदा के मौके पर बीएसई और एनएसई में छुट्टी है।
डोनाल्ड ट्रंप के बयान से क्रूड में तेज गिरावट
सोमवार यानी 9 नवंबर को भी क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट दिखी थी। ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 5.85 फीसदी गिरकर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 31 अगस्त के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। क्रूड में गिरावट की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका फिलहाल ईरान पर नए हमलों का प्लान रोक रहा है। उधर, कतर की अगुवाई में मिडिलईस्ट क्राइसिस के समाधान की कोशिश चल रही है।
मिडिलईस्ट में टेंशन घटने से बढ़ेगी क्रूड की सप्लाई
मिडिलईस्ट में तनाव कम या खत्म होने से क्रूड की सप्लाई बढ़ेगी। इस वजह से इसकी कीमतें नीचे आ रही हैं। हालांकि, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पूरी तरह से खुलने को लेकर अभी संशय बना हुआ है। क्रूड की कीमतें हाल में 118 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं। इसका सीधा असर उन कंपनियों के मार्जिन पर पड़ा, जो कच्चे माल के रूप में क्रूड ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। इनमें टायर और पेंट बनाने वाली कंपनियां शामिल हैं। एविएशन कंपनियों पर भी क्रूड में उछाल का खराब असर पड़ता है।
इन शेयरों में 11 नवंबर को आ सकती है तेजी
11 नवंबर यानी बुधवार को कई कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी दिख सकती है। इनमें JK Tyre, IndiGo, Asian Paints, Apollo Tyres, CEAT, Kansai Nerolac Paints, Berger Paints और SpiceJet शामिल हैं। इनके अलावा IOC, HPCL और BPCL जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को भी क्रूड सस्ता होने से फायदा होगा। उधर, ONGC और Oil India जैसी तेल उत्पादक कंपनियों के शेयरों पर क्रूड में गिरावट का खराब असर पड़ेगा।
9 नवंबर को इन शेयरों में मिलाजुला रख
Asian Paints का शेयर 9 नवंबर को 0.78 फीसदी गिरकर 2,509 रुपये पर बंद हुआ था। Kansai Nerolac Paints का शेयर 1.61 फीसदी चढ़कर 201 रुपये पर बंद हुआ था। Berger Paints का सेयर 2.09 फीसदी गिरकर 471 रुपये पर बंद हुआ था। Ceat का शेयर 1.44 फीसदी गिरकर 3,456 रुपये पर बंद हुआ था। JK Tyre का शेयर 0.72 फीसदी की कमजोरी के साथ 357 रुपये पर बंद हुआ था। Interglob Aviation का शेयर 0.23 फीसदी चढ़कर 5,430 रुपये पर बंद हुआ था। SpiceJet का शेयर 0.65 फीसदी की कमजोरी के साथ 7.68 पर बंद हुआ था।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।