Hot Stocks : शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं बंपर कमाई तो इस शेयरों पर रहे नजर, चमक सकती है किस्मत
Hot Stocks : जतिन गेडिया ने कहा कि पिछले आठ हफ्तों से मीशो 240 रुपये से 210 रुपये के दायरे में कंसोलिडेट हो रहा है। अब यह इस दायरे से ऊपर की ओर ब्रेकआउट देने की कगार पर है। पिछले सेशन में इसने एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाई है, जिसने पिछले दो सेशन की कैंडल्स को पूरी तरह से कवर कर लिया है
Hot Stocks : जतिन गेडिया ने कहा कि मैनकाइंड फार्मा ने 2,620-2,630 रुपये के दायरे को पार कर लिया है। यहां पिछले चार महीनों में इसे कई बार रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा था। यह ब्रेकआउट औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ हुआ है, जो एक रियल ब्रेकआउट का संकेत है
Hot Stocks : तेजी मंदी के वाइस प्रेसिडेंट और डेरिवेटिव्स एंड टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट जतिन गेडिया ने बाजार की दशा और दिशा पर बात करते हुए कहा कि भारतीय इक्विटी बाजार में FIIs की मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो पता चलता है कि वे घरेलू इक्विटी मार्केट में वापस लौटने के संकेत दे रहे हैं। नवंबर के दौरान अब तक FIIs ने कैश मार्केट में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी की है। साथ ही, नवंबर महीने में उन्होंने फ्यूचर्स मार्केट में अपनी शॉर्ट पोजीशन को भी काफी कम किया है। जो पहले 89.45 प्रतिशत शॉर्ट थी, वह अब घटकर 73.21 प्रतिशत रह गई है। ग्लोबल बाजारों में बिकवाली के कारण भारतीय इक्विटी बाजारों में निवेश आ रहा है। कैश मार्केट में भारी खरीदारी और शॉर्ट पोजीशन में कमी,निश्चित रूप से एक उत्साहजनक संकेत है।
जतिन गेडिया इस हफ्ते के लिए जतिन गेडिया के पसंदीदा शेयर
मीशो (Meesho)
जतिन गेडिया ने कहा कि पिछले आठ हफ्तों से मीशो 240 रुपये से 210 रुपये के दायरे में कंसोलिडेट हो रहा है। अब यह इस दायरे से ऊपर की ओर ब्रेकआउट देने की कगार पर है। पिछले सेशन में इसने एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाई है, जिसने पिछले दो सेशन की कैंडल्स को पूरी तरह से कवर कर लिया है। इससे संकेत मिलता है कि यह शेयर ब्रेकआउट के लिए तैयार है।
बोलिंजर बैंड्स में संकुचन के बाद अब विस्तार शुरू हो गया है, जो अक्सर एक मजबूत और डायरेक्शनल ट्रेंड की शुरुआत का संकेत होता है। मोमेंटम इंडिकेटर वापस इक्विलिब्रियम लाइन (संतुलन रेखा) पर आ गया है और इसने एक नया पॉजिटिव क्रॉसओवर दिया है, जो खरीदारी का संकेत है। इसलिए, 226 रुपये के स्टॉप-लॉस और 251-265 रुपये के टारगेट के साथ इस स्टॉक को खरीदें।
जीएमआर एयरपोर्ट्स (GMR Airports)
GMR एयरपोर्ट्स एक फॉलिंग चैनल से बाहर निकल आया है और हायर हाई तथा हायर लो बनाना शुरू कर दिया है। यह ट्रेंड में बदलाव का संकेत है। पिछले तीन सेशन से यह कंसोलिडेट हो रहा है। इसने 96.70-97 रुपये के सपोर्ट जोन में एक 'हैमर' पैटर्न बनाया है, जो 40-घंटे के मूविंग एवरेज और ऑवरली लोअर बोलिंगर बैंड के साथ मेल खाता है।
मोमेंटम इंडिकेटर वापस इक्विलिब्रियम लाइन (संतुलन रेखा) पर आ गया है और अब एक 'बुलिश क्रॉसओवर' के लिए तैयार हो रहा है। इस तरह, सपोर्ट जोन में बुलिश पैटर्न का बनना और मोमेंटम का अनुकूल होना यह बताता है कि स्टॉक फिर से अपने अपट्रेंड (ऊपर की ओर के रुझान) में लौट सकता है और 108 रुपये के स्तर तक जा सकता है। इसलिए, 96.5 रुपये के स्टॉप-लॉस और 108 रुपये के टारगेट के साथ इस स्टॉक को खरीदें।
हाल में एक्शन में रहे शेयरों पर जतिन गेडिया की राय
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
HDFC बैंक ने वीकली चार्ट पर 'मॉर्निंग स्टार' कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है,जो एक ट्रेंड रिवर्सल पैटर्न है। 20 प्रतिशत की गिरावट के बाद पैटर्न का बनना,साथ ही गिरती हुई रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन के ऊपर एक साफ ब्रेकआउट और वीकली के साथ डेली चार्ट पर पॉजिटिव डाइवर्जेंस का दिखना,यह संकेत देता है कि डाउनट्रेंड अब बदल गया है।
यह शेयर अपने हाल के निचले स्तर 669 रुपये से लगभग 20 प्रतिशत ऊपर आ गया है और इसने 20 जुलाई को 790-806 रुपये के बीच बने गैप को भर दिया है। इसमें अभी भी तेजी रुकने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं,क्योंकि 'हायर टॉप/हायर बॉटम' का पैटर्न लगातार बना हुआ है।
पिछले ट्रेडिंग सेशन में यह स्टॉक 200 डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (782 रुपये) के ऊपर बंद हुआ। चूंकि स्टॉक अहम रेजिस्टेंस स्तरों के ऊपर बंद हुआ है, इसलिए इसके लिए अगला सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस 843 रुपये पर है। ऐसे में हाल की तेजी के बाद थोड़ा पुलबैक आने पर ही इस स्टॉक के जुलाई के हाई को पार करने की संभावना है।
लॉरस लैब्स, डिवीज़ लैबोरेटरीज़ और ग्लैंड फार्मा के शेयरों पर अपनी राय देते हुए जतिन गेडिया ने कहा कि लॉरस लैब्स और डिवीज़ लैबोरेटरीज़ दोनों ही 52-हफ्तों के हाई पर कारोबार कर रहे हैं। ग्लैंड फार्मा भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। जब भी लॉरस लैब्स और डिवीज़ अपने 20-डे एवरेज के करीब आते हैं, तो इनमें खरीदारी देखने को मिलती है। तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद लॉरस लैब्स में लगभग 15 प्रतिशत और डिवीज़ में लगभग 19.5 प्रतिशत की तेजी आई है। ये दोनों ही अपने मूविंग एवरेज से काफी ऊपर चल रहे हैं।
दूसरी ओर पिछले ट्रेडिंग सेशन के दौरान ग्लैंड फार्मा 2,800-3,100 रुपये की रेंज से बाहर निकल आया और यह एक अच्छे रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो के साथ एंट्री का मौका दे रहा है। लॉरस (Laurus) और डिवीज (Divis) को उनके 20-डे एवरेज के सपोर्ट लेवल पर, गिरावट आने पर खरीदा जा सकता है। वहीं, ग्लैंड को मौजूदा स्तरों पर खरीदा जा सकता है। फिबोनाची एक्सटेंशन (Fibonacci extension) मेथड के मुताबिक इसका ऊपर की ओर टारगेट 3,669 रुपये है और इसका सपोर्ट लेवल 3,100 रुपये पर है।
मैनकाइंड फार्मा पर राय
जतिन गेडिया ने कहा कि मैनकाइंड फार्मा ने 2,620-2,630 रुपये के दायरे को पार कर लिया है। यहां पिछले चार महीनों में इसे कई बार रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा था। यह ब्रेकआउट औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ हुआ है, जो एक रियल ब्रेकआउट का संकेत है और यह बताता है कि स्टॉक में बड़े वॉल्यूम के साथ तेजी आ रही है।
वीकली और डेली दोनों ही MACD इंडिकेटर में पॉजिटिव क्रॉसओवर देखने को मिल रहा है जो खरीदारी आने का संकेत है। इस तरह, प्राइस-वॉल्यूम ब्रेकआउट और मोमेंटम सेटअप दोनों ही यह बता रहे हैं कि यह स्टॉक अपनी पॉजिटिव चाल को जारी रखते हुए 3,000-3,060 रुपये के स्तर तक(जो कि इसका ऑल-टाइम हाई है) पहुंच सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।