इस महीने पेश होने वाले बजट में अगर वित्तमंत्री निर्मला सीतामरण मिडिल क्लास और सैलरीड क्लास को इनकम टैक्स में राहत देती हैं तो उनकी पर्चेजिंग पावर बढ़ेगी। मैरिको के एमडी और सीईओ सौगता गुप्ता ने यह कहा है। उन्होंने कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के फुल बजट में रूरल डेवलपमेंट पर फोकस रहने की संभावना है। इसके लिए सरकार रोजगार के मौके पैदा करने और इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश बढ़ाएगी। इससे कृषि से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण इलाकों में लोगों की इनकम बढ़ेगी।
