Get App

Union Budget 2024: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए निर्मला सीतारमण कर सकती हैं बड़ा ऐलान

India Budget 2024: सियाम के प्रेसिडेंट विनोद अग्रवाल ने कहा कि उम्मीद है कि सरकार FAME 3 जैसी पॉलिसी का ऐलान करेगी। पीएलआई जैसी स्कीम पहले से उपलब्ध है। सरकार को व्हीकल्स स्क्रैपिंग पॉलिसी को भी अट्रैक्टिव बनाने की जरूरत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2024 पर 11:08 AM
Union Budget 2024: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए निर्मला सीतारमण कर सकती हैं बड़ा ऐलान
Modi 3.0 Budget 2024: सियाम के प्रेसिडेंट विनोद अग्रवाल ने सरकार को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाले उपाय करने की भी सलाह दी।

ऑटो इंडस्ट्री बॉडी सियाम ने सरकार से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए प्रोत्साहन की मांग की है। उसने इस महीने पेश होने वाले यूनियन बजट में व्हीकल्स की स्क्रैपिंग के लिए अतिरिक्त इनसेंटिव की भी मांग की है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने कहा है कि बजट में सरकार का फोकस ग्रोथ पर रहने की उम्मीद है। सरकार कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए ऐलोकेशन बढ़ा सकती है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह उनका सातवां यूनियन बजट होगा।

FAME 3 जैसी पॉलिसी के ऐलान की उम्मीद

सियाम (SIAM) के प्रेसिडेंट विनोद अग्रवाल ने कहा, "हमें उम्मीद है कि सरकार FAME 3 जैसी पॉलिसी का ऐलान करेगी...पीएलआई जैसी स्कीम पहले से उपलब्ध है। हमें उम्मीद है कि यह जारी रहेगी।" FAME का मतलब फास्टर ए़डॉप्सन एंड मैन्युफैक्चरिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स स्कीम से है। अगर सरकार यूनियन बजट में इसका ऐलान करती है तो इससे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स के साथ सरकारी इलेक्ट्रिक बसों के लिए फाइनेंशियल इनसेंटिव उपलब्ध होगा।

व्हीकल्स स्क्रैपिंग पॉलिसी को भी अट्रैक्टिव बनाने की जरूरत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें