सरकार आयुष्मान भारत हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम का दायरा बढ़ाने के बारे में सोच रही है। इससे इस स्कीम के लाभार्थियों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही सरकार इस स्कीम में कवर अमाउंट भी बढ़ाना चाहती है। इसे अगले तीन साल में बढ़ाया जा सकता है। शुरुआत में इस स्कीम के दायरे में 70 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को लाने पर विचार हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बारे में बताया गया है। इसका एलान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण यूनियन बजट में कर सकती है। वह 23 जुलाई को यूनियन बजट पेश करेंगी।
