Union Budget 2024: बैंक सेविंग्स अकाउंट के इंटरेस्ट पर बढ़ सकती है टैक्स-छूट की सीमा

India Budget 2024: बैंक सेविंग्स अकाउंट में लोगों की दिलचस्पी घटी है। इसकी वजह इसका कम इंटरेस्ट रेट है। अगर टैक्स छूट के लिए इंटरेस्ट की सीमा बढ़ाई जाती है तो बैंक सेविंग्स अकाउंट का अट्रैक्शन बढ़ सकता है

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 12:02 PM
Modi’s Budget: अभी सेविंग्स अकाउंट में जमा पैसे पर मिलने वाले 10,000 रुपये तक के इंटरेस्ट को टैक्स-छूट हासिल है।

बैंकों के सेविंग्स अकाउंट में पैसा रखने वाले लोगों के लिए बजट में बड़ा ऐलान हो सकता है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बैंक सेविंग्स अकाउंट के इंटरेस्ट पर टैक्स छूट की सीमा बढ़ा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसका ऐलान वित्तमंत्री बजट में कर सकती हैं। 23 जुलाई को वित्तमंत्री यूनियन बजट पेश करेंगी। इस बजट से काफी उम्मीदें हैं।

अभी 10,000 तक के इंटरेस्ट पर नहीं लगता है टैक्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंकों के प्रतिनिधियों ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को बजट-पूर्व मीटिंग में अपनी मांग के बारे में बताया था। उन्होंने सेविंग्स बैंक अकाउंट (Savings Bank Account) में डिपॉजिट पैसे के इंटरेस्ट पर टैक्स के नियमों में बदलाव करने की जरूरत बताई थी। बैंक सेविंग्स अकाउंट्स में पैसा रखने में लोगों की दिलचस्पी घटी है। इसकी वजह यह है कि अकाउंट में जमा पैसे पर इंटरेस्ट रेट काफी कम है। दूसरा, सेविंग्स अकाउंट में जमा पैसे पर मिलने वाले 10,000 रुपये तक के इंटरेस्ट को टैक्स-छूट हासिल है। यह टैक्स-छूट कोऑपरेटिव बैंक और पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकांउंट्स पर भी मिलती है।


25,000 रुपये तक के इंटरेस्ट को मिल सकती है टैक्स-छूट

उम्मीद है कि सेविंग्स अकाउंट के 25,000 रुपये तक के इंटरेस्ट को टैक्स-छूट मिल सकती है। इससे उन लोगों को फायदा होगा जो सेविग्ंस अकाउंट में ज्यादा पैसे रखते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वित्तमंत्री इसका ऐलान बजट में करती हैं तो इससे बैंक सेविंग्स अकाउंट्स का अट्रैक्शन बढ़ेगा। पिछले कुछ सालों में बैंकों में पैसा रखने में लोगों की दिलचस्पी घटी है। ऐसे में बैंकरों का मानना है कि टैक्स छूट के लिए इंटरेस्ट अमाउंट की सीमा बढ़ाई जाती है तो इससे सेविंग्स अकाउंट में लोगों की दिलचस्पी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: Budget Expectation for Manufacturing Sector: सभी नई मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को 15% कॉर्पोरेट टैक्स के दायरे में लाने से बढ़ेगी इकोनॉमिक ग्रोथ

सीनियर सिटीजंस को 50,000 रुपये तक इंटरेस्ट पर टैक्स-छूट

इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80टीटीए के तहत सेविंग्स अकाउंट्स से 10,000 रुपये तक के इंटरेस्ट को टैक्स छूट हासिल है। सीनियर सिटीजंस यानी 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 50,000 रुपये तक की इंटरेस्ट इनकम को टैक्स से छूट मिलती है। 23 जुलाई को आने वाले बजट में टैक्स के मामले में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।