Canva Layoffs: ऑस्ट्रेलियाई कंपनी में छंटनी, 1271 लोगों की जाएगी नौकरी!

Canva Layoffs: कैनवा अपनी प्रोडक्ट, ग्रोथ और प्लेटफॉर्म टीमों को मिलाकर एक सिंगल प्रोडक्ट ऑर्गेनाइजेशन बना रही है। जनवरी से, हाइब्रिड मॉडल पर काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारियों को सप्ताह में दो से तीन दिन ऑफिस आना होगा

अपडेटेड Nov 05, 2026 पर 11:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों को Canva उनके भविष्य के प्रयासों के लिए 10,000 डॉलर की सहायता राशि भी देगी।

ऑस्ट्रेलिया के ग्राफिक डिजाइन प्लेटफॉर्म 'कैनवा ग्रुप' में रीस्ट्रक्चरिंग होने जा रही है। इसके चलते 1,271 नौकरियां प्रभावित होंगी। यह संख्या कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 22 प्रतिशत है। कंपनी ने एक दशक में पहली बार विकास दर धीमी होते देखी है। कंपनी नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए 10,000 डॉलर की सहायता राशि देगी।

कैनवा अपनी प्रोडक्ट, ग्रोथ और प्लेटफॉर्म टीमों को मिलाकर एक सिंगल प्रोडक्ट ऑर्गेनाइजेशन बना रही है। इसका उद्देश्य काम के हैंडओवर को कम करना और टीमों को उनके काम की अधिक जिम्मेदारी सौंपना है। इसके अलावा, जवाबदेही और निर्णय लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए कंपनी मैनेजमेंट के स्तरों को सरल बना रही है और कई रोल्स को आपस में मिला रही है।

कैनवा की योजना सिडनी को अपनी ज्यादातर प्रोडक्ट टीमों का मुख्य केंद्र बनाने की है, जिसके लिए कुछ कर्मचारियों को दूसरी जगह शिफ्ट होने के लिए कहा जाएगा। जनवरी से, हाइब्रिड मॉडल पर काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारियों को सप्ताह में दो से तीन दिन ऑफिस आना होगा। नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए 10,000 डॉलर की सहायता राशि भी देगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।