Budget 2024 : फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman 1 फरवरी, 2024 को यूनियन बजट (Union Budget 2024) पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। इसकी वजह यह है कि 2024 के अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए निर्मला सीतारमण राज्य सभा और लोकसभा के संयुक्त सत्र में अंतरिम बजट पेश करेंगी। इसमें वह कोई बड़े ऐलान नहीं करेंगी। इससे पहले 2019 में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। उस साल लोकसभा चुनाव होने वाले थे। वित्त मंत्री अरुण जेटली इलाज के लिए विदेश गए थे। इसलिए गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। उन्होंने परंपरा को तोड़ते हुए अंतरिम बजट में डायरेक्ट टैक्स के नियमों में कई बदलाव के ऐलान किए थे। परंपरा यह है कि लोकसभा चुनावों से पहले पेश होने वाले बजट में सरकार इनकम टैक्स के नियमों में बड़े बदलाव का ऐलान करने से बचती रही हैं।