Credit Cards

Interim Budget 2024 : निर्मला सीतारमण के छठे यूनियन बजट के बारे में जानिए 5 अहम बातें

Interim Budget 2024 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह उनका छठा बजट होगा। पहली बार उन्होंने 5 जुलाई, 2019 को बजट पेश किया था। यह वित्त वर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट था। उस साल लोकसभा चुनाव होने की वजह से अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश हुआ था। इसे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पेश किया था

अपडेटेड Dec 14, 2023 पर 6:06 PM
Story continues below Advertisement
Interim Budget 2024 : सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड निर्मला सीतारमण के नाम हैं। उन्होंने 1 फरवरी, 2020 को जो बजट भाषण दिया था, वह 2 घंटे 42 मिनट का था।

Interim Budget 2024 : यूनियन बजट पेश होने की तारीख नजदीक आने के साथ ही इसकी चर्चा बढ़ गई है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह उनका छठा बजट होगा। पहली बार उन्होंने 5 जुलाई, 2019 को बजट पेश किया था। यह वित्त वर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट था। उस साल लोकसभा चुनाव होने की वजह से अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश हुआ था। इसे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पेश किया था। जिस साल लोकसभा चुनाव होते हैं, उस साल सरकार अंतरिम बजट पेश करती है। चुनाव के बाद जो नई सरकार बनती है वह संबंधित वित्त वर्ष का पूर्ण बजट पेश करती है। आइए Union Budget 2024 के बारे में कुछ अहम बातें जानते हैं।

1. वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने पिछले हफ्ते यूनियन बजट 2024 को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की थी। CII के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट वोट ऑन अकाउंट होगा। वोट ऑन अकाउंट को लेखानुदान भी कहा जाता है। इसके जरिए सरकार अगले वित्त वर्ष के शुरुआती कुछ महीनों के अपने खर्च के प्रस्ताव पर संसद की मंजूरी हासिल करती है।

यह भी पढ़ें : Budget 2024-25 : पूर्व वित्तमंत्रियों के बजट भाषण की इन बातों को आज भी याद करते हैं लोग


2. अगले साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके नतीजे आने के बाद केंद्र में नई सरकार बनेगी। नई सरकार वित्त वर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट पेश करेगी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि वित्त वर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट जुलाई में पेश होगा। इसमें सरकार बड़े ऐलान कर सकती है।

3. Union Budget 2024 से पहले सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश नहीं करेगी। हाल में एक सीनियर अधिकारी ने कहा था कि इस बार इकोनॉमिक सर्वे की जगह एक संक्षिप्त डॉक्युमेंट पेश होगा। इसमें इकोनॉमी से जुड़ी अहम जानकारियां शामिल होंगी। आम तौर पर सरकार यूनियन बजट पेश करने से ठीक एक दिन पहले संसद में आर्थिक सर्वे पेश करती है। इसमें खत्म हो रहे वित्त वर्ष में इकोनॉमी की सेहत से जुड़ी अहम जानकारियां होती हैं।

4. यूनियन बजट पेश करने के लिए संसद का खास सत्र आयोजित होता है, जिसे बजट सत्र कहा जाता है। अभी ससंद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। यह सत्र 22 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। इसके बाद सरकार बजट सत्र की तारीखों का ऐलान करेगी। आम तौर पर बजट सत्र की शुरुआत में यूनियन बजट पेश होता है।

5. निर्मला सीतारमण के 1 फरवरी, 2024 के बजट भाषण पर इस बार खास निगाहें होंगी। 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए वित्तमंत्री का बजट भाषण लंबा हो सकता है। वित्तमंत्री सरकार की आर्थिक उपलब्धियों के बारे में बजट भाषण में बता सकती हैं। सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड निर्मला सीतारमण के नाम हैं। उन्होंने 1 फरवरी, 2020 को जो बजट भाषण दिया था, वह 2 घंटे 42 मिनट का था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।