Budget 2024 : एक ससंदीय समिति ने डिफेंस रिसर्च के बजट को नाकाफी बताया है। रक्षा से जुड़ी संसद की समिति ने कहा है कि डिफेंस रिसर्च के लिए आवंटित बजट ग्लोबल लीडर बनने के भारत के लक्ष्य के लिए नाकाफी है। समिति ने आने वाले सालों में बजट आवंटन को बढ़ाकर दोगुना करने की सलाह दी है। समिति ने डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के कामकाज पर एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें रिसर्च के लिए आवंटन को 5.38 फीसदी से बढ़ाकर 8-10 फीसदी करने की सिफारिश की गई है। यूनियन बजट 2023 में DRDO के लिए 23,264 करोड़ रुयये का आवंटन किया गया था। यह एक साल पहले के मुकाबले 9 फीसदी ज्यादा है।
