Get App

India budget 2024: पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा 12000 रुपये करेगी सरकार, महिलाओं के लिए भी कैश ट्रांसफर की बड़ी स्कीम आएगी

Budget 2024 Announcements: इस साल के आखिर में महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए सरकार महिलाओं और किसानों के लिए यूनियन बजट में बड़े ऐलान कर सकती है। किसान सम्मान निधि का पैसा बढ़ाकर दोगुना किया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2024 पर 8:24 PM
India budget 2024: पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा 12000 रुपये करेगी सरकार, महिलाओं के लिए भी कैश ट्रांसफर की बड़ी स्कीम आएगी
Modi’s Budget:वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को यूनियन बजट में महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान कर सकती हैं। इस स्कीम के तहत सरकार गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं को 1 लाख रुपये ट्रांसफर करेगी।

वित्तमंत्री निर्मली सातीरमण के यूनियन बजट में किसानों और महिलाओं पर फोकस बढ़ सकता है। इसकी वजह राजनीति है। हाल में हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी को अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें नहीं मिलीं। इस साल कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए सरकार किसानों और महिलाओं के लिए बजट में बड़े ऐलान कर सकती है। बजट से जुड़ी चर्चा की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने मनीकंट्रोल को बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा बढ़ाकर 12,000 रुपये किया जा सकता है। अभी सरकार इस स्कीम के तहत किसानों के सालाना 6,000 रुपये देती है।

अभी किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलते हैं

पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) का पैसा किसानों को 2,000-2,000 रुपये की तीन बराबर किस्त में दी जाती है। सूत्रों का कहना है कि सरकार अब हर महीने किसानों को 1,000-1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दे सकती है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को यूनियन बजट में महिलाओं के लिए एक और बड़ा ऐलान कर सकती है। इस स्कीम के तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं को 1 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

पीएम आवास योजना का बढ़ सकता है आवंटन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें