Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को छठी बार बजट (Union Budget 2024) पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार अपने वोट बैंक खासकर नौकरीपेशा लोगों को भुनाने के लिए खास ऐलान कर सकती है। सरकार बजट में लेबर कानूनों को लाने के लेकर घोषणा कर सकती है। सरकार काफी समय से लेबर कानून देशभर में लागू करने का प्लान कर रही है लेकिन अभी तक लागू नहीं करा पाई है। देश में लेबर लॉ कानून लागू होने से प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों को फायदा होगा। उनके पेड लीव और लीव इनकैशमेंट से जुड़े नियम बदल जाएंगे। हालांकि, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि बजट में कोई भी बड़ी घोषणाएं नहीं की जाएगी। उसके बाद आम नौकरीपेशा लोग बजट से उम्मीद लगाए हुए हैं।
