Get App

Budget 2024: क्या होता है बजट, कैसे 3 महीने में तैयार करती है सरकार, आपकी रसोई को सीधा करता है टारगेट

Budget 2024: केंद्र सरकार हर साल अपना बजट पेश करती है। क्या आपको पता है कि बजट क्या होता है और कैसे बनाया जाता है? अगर आम भाषा में कहे तो बजट वैसा ही होता है जैसे आप अपने घर का बजट बनाते हैं, जिसमें आप अपनी इनकम के मुताबिक खर्च करते हैं या खर्च का बजट बनाते हैं। एक देश का बजट भी ऐसा ही होता है जिसमें सरकार इनकम और खर्चों का ब्यौरा देती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2023 पर 2:48 PM
Budget 2024: क्या होता है बजट, कैसे 3 महीने में तैयार करती है सरकार, आपकी रसोई को सीधा करता है टारगेट
Budget 2024: अगर आम भाषा में कहे तो बजट वैसा ही होता है जैसे आप अपने घर का बजट बनाते हैं, जिसमें आप अपनी इनकम के मुताबिक खर्च करते हैं या खर्च का बजट बनाते हैं।

Budget 2024: केंद्र सरकार हर साल अपना बजट पेश करती है। क्या आपको पता है कि बजट क्या होता है और कैसे बनाया जाता है? अगर आम भाषा में कहे तो बजट वैसा ही होता है जैसे आप अपने घर का बजट बनाते हैं, जिसमें आप अपनी इनकम के मुताबिक खर्च करते हैं या खर्च का बजट बनाते हैं। एक देश का बजट भी ऐसा ही होता है जिसमें सरकार इनकम और खर्चों का ब्यौरा देती है। वह लोगों और देश के लिए चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी देती है। वह ये बजट में नई सरकारी योजनाएं भी लाती है जो आम लोगों और आर्थिक रूप से पिछले लोगों के लिए होती हैं। आसान शब्दों में कहें तो सरकार की बनाई योजनाओं और खर्चों से हमारी इनकम, सेविंग और घर के बजट दोनों पर असर पड़ता है।

क्यों जरूरी है बजट बनाना?

बजट बनाने से पता चलता है कि देश में इनकम और होने के वाले खर्च के बारे में पता चलता है। इसी के आधार पर सरकार देश के इंफ्रास्ट्रक्टर से लेकर सोशल स्कीम पर पैसा खर्च करती है। हर साल बजट के जरिये सरकार का फोकस होता है कि ऐसी जगह पैसा निवेश किया जाए जिससे देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़े और रोजगार के मौके मिले। सभी सेक्टर्स को पैसा दिया जाता है जिसमें रेलवे, इंफ्रस्ट्रक्चर, सोशल स्कीम्स आदि आती है। बजट का मकसद ऐसे जगह पैसा लगाना है जहां जरूरी है।

कैसे तैयार होता है बजट?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें