यूनियन बजट आने में करीब एक हफ्ता बचा है। इस बजट पर सबसे ज्यादा नजरें मिडिल क्लास की हैं। उन्हें इस बार इनकम टैक्स में राहत मिलने की उम्मीद है। सीआईआई और पीएचडीसीसीआई जैसे प्रमुख उद्योग चैंबर्स ने पिछले महीने बजट से पहले हुई चर्चा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को मिडिल क्लास और कम इनकम वाले लोगों को टैक्स से राहत देने की सलाह दी थी। कई टैक्स एक्सपर्ट्स ने भी कहा है कि पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ती महंगाई को देखते हुए मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ घटाना जरूरी है। इसके बाद मिडिल क्लास की उम्मीदों को पंख लग गए।
