Get App

Budget 2024: कांग्रेस ने छीनी थी जो सहूलियत अब पीएम मोदी लौटाएंगे! महिलाओं को मिल सकता है अलग टैक्स स्लैब

Budget 2024: महिलाओं को इस बार मोदी सरकार की गारंटी है। भारत का बजट 2024 पेश होने में अब सिर्फ 2 दिन का ही समय बचा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट 2024 से महिलाएं खास उम्मीदें लगाए हुए हैं। खासकर नौकरीपेशा महिलाएं देश की महिला वित्तमंत्री से कई आशाएं लगाकर बैठी हैं

Sheetalअपडेटेड Jan 30, 2024 पर 12:48 PM
Budget 2024: कांग्रेस ने छीनी थी जो सहूलियत अब पीएम मोदी लौटाएंगे! महिलाओं को मिल सकता है अलग टैक्स स्लैब
Budget 2024: महिलाओं को इस बार मोदी सरकार की गारंटी है।

Budget 2024: महिलाओं को इस बार मोदी सरकार की गारंटी है। भारत का बजट 2024 पेश होने में अब सिर्फ 2 दिन का ही समय बचा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट 2024 से महिलाएं खास उम्मीदें लगाए हुए हैं। खासकर नौकरीपेशा महिलाएं देश की महिला वित्तमंत्री से कई आशाएं लगाकर बैठी हैं। कांग्रेस सरकार ने महिला टैक्सपेयर्स से जो सहूलियत छिनी थी, क्या वह पीएम मोदी चुनावों से पहले पेश होने वाले बजट में लौटाएंगे?

महिलाओं को मोदी की गारंटी

सरकार का इस बार नारा है कि महिलाओं को मोदी सरकार की गारंटी है। करीबन 12 साल पहले तक भारत में महिलाओं के लिए अलग टैक्स स्लैब था। महिलाओं के लिए इनकम टैक्स पेमेंट में बेसिक एग्जेम्पशन लिमिट पुरुषों की तुलना में थोड़ी अधिक थी। यानी, महिलाएं पुरुषों की तुलना में कम टैक्स चुकाती थी। हालांकि, कांग्रेस सरकार के समय वित्त वर्ष 2012-13 से सरकार ने इस प्रणाली को खत्म कर दिया। महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए समान इनकम टैक्स स्लैब पेश किया गया। तब से महिलाओं के लिए कोई अलग आयकर स्लैब (Income Tax Slab) नहीं है और महिलाओं को किसी विशेष आयकर छूट का लाभ भी नहीं मिलता है। हालांकि, इस बार उम्मीद है कि महिलाओं के लिए अलग टैक्स स्लैब आएगा।

महिलाओं के लिए आएगा अलग टैक्स स्लैब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें