Budget expectations : बाजार में लगातार तेजी बनी हुई है। निवेशको के बीच टेंशन नहीं नजर आ रहा है। बाजार में तेजी का राज क्या है? क्या बाजार की रफ्तार पर ब्रेक जरूरी है? क्या बहुत महंगा हो गया है बाजार? क्या IT के लिए खुशखबरी लेकर आया है TCS? रेलवे शेयरों में तेजी की वजह क्या है और क्या ये तेजी आगे भी कायम रहेगी? यहां इन्हीं सवालों के जवाब खोजने की कोशिश करेंगे। इस कोशिश में सीएनबीसी-आवाज़ के साथ है। मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय, SW Capital के डायरेक्टर पंकज जैन, Research & Ranking के CIO जसप्रीत सिंह अरोड़ा और Ansid Capital के मैनेजिंग पार्टनर अनुराग सिंह।