Get App

Budget 2024: बस कुछ घंटे! 80C की लिमिट बढ़कर हो सकती है 2 लाख रुपये, बजट में होगा ऐलान?

Budget 2024: अब कुछ ही घंटों में मोदी सरकार का बजट पेश होने वाला है। ये बजट मोदी सरकार के तीसरे टर्म का पहला पूर्ण बजट है। इससे पहले सरकार ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था। साल का शुरुआत में पेश हुए अंतरिम बजट में भी टैक्सपेयर्स 80C की लिमिट बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2024 पर 7:06 AM
Budget 2024: बस कुछ घंटे! 80C की लिमिट बढ़कर हो सकती है 2 लाख रुपये, बजट में होगा ऐलान?
Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट में 80C की लिमिट बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर सकती है।

Budget 2024: अब कुछ ही घंटों में मोदी सरकार का बजट पेश होने वाला है। ये बजट मोदी सरकार के तीसरे टर्म का पहला पूर्ण बजट है। इससे पहले सरकार ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था। साल का शुरुआत में पेश हुए अंतरिम बजट में भी टैक्सपेयर्स 80C की लिमिट बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। ये डिमांड आज पेश होने वाले बजट से भी है। अगर सूत्रों की मानें तो वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट में 80C की लिमिट बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर सकती है। अब देखना होगा कि टैक्पेयर्स को बजट से क्या छूट मिल सकती है।

क्या है इनकम टैक्स में सेक्शन 80?

ज्यादातर टैक्सपेयर्स अपने पसंदीदा टैक्स सेविंग विकल्प के रूप में सेक्शन 80C को चुनते हैं। इनकम टैक्स अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत, यदि व्यक्ति पुरानी टैक्स रीजीम का विकल्प चुनते हैं, तो वे वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अधिकतम ₹1.5 लाख की कटौती का लाभ उठा सकते हैं। जो लोग नई टैक्स रीजीम चुनते हैं, वे इस कटौती का फायदा नहीं ले सकते।

10 साल बाद बढ़ेगी 80C की लिमिट?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें