बजट में घरेलू केमिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री को राहत मिल सकती है। सीएनबीसी-आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक तैयार माल की जगह कच्चा माल के सस्ते में इंपोर्ट के लिए कदम उठाए जा सकते हैं। बजट में घरेलू इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक आइटम के सस्ते इंपोर्ट पर शिकंजा कसा जा सकता है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बजट में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने पर जोर होगा जसके तहत इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव हो सकता है। बजट में इंवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर के लिए कदम उठाए जाएंगे।
तैयार माल के मुकाबले कच्चे माल का इंपोर्ट महंगा होगा। इस पर वित्त मंत्रालय और उद्योग मंत्रालय के बीच सहमति बनी हैं। उद्योग मंत्रालय की गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने की भी मांग है। लेकिन वित्त मंत्रालय इंपोर्ट ड्यूटी घटाने के पक्ष में नहीं है। उद्योग मंत्रालय ने अपना प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा है। बता दें कि पिछले बजट में गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़कर 12.5 फीसदी हुई थी। इस खबर के दम पर आज THIRUMALAI / HIKAL / SUDARSHAN CHEM / GHCL / DIXON / REDINGTON / AMBER / BPL में तेजी देखने को मिल सकती है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
