1 फरवरी को पेश होगा बजट!

सूत्रों के मुताबिक 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे पेश किया जा सकता है।

अपडेटेड Dec 04, 2017 पर 8:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

अगले वित्त वर्ष का बजट 1 फरवरी को पेश हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे पेश किया जा सकता है। बजट सत्र की शुरुआत 30 जनवरी को हो सकती है। यानि अगले साल जनवरी महीने में ही दूसरी बार संसद का सत्र बुलाया जाएगा। शीतकालीन सत्र 5 जनवरी तक चलेगा और 30 जनवरी से बजट सत्र शुरू होगा।

आपको बता दें कि ब्रिटिश काल से चली आ रही परंपरा को तोड़ते हुए इस साल भी 1 फरवरी को ही बजट पेश किया गया था। इससे पहले बजट फरवरी महीने के अंत में पेश किया जाता था। इसी साल से रेलवे बजट को आम बजट में मिलाया गया है। 2018-19 का बजट जीएसटी लागू होने के बाद का पहला बजट होगा। साथ ही ये बजट मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। इसके अगले साल यानि 2019 में चुनाव होंगे इसलिए उस साल परंपरा के मुताबिक अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।