Budget 2020: स्वच्छ भारत मुहिम पर रहेगा फोकस, बजट आवंटन में 10%-15% तक बढ़ोतरी मुमकिन

स्वच्छ भारत मिसन पर बजट आवंटन 10-15 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है।

अपडेटेड Jan 16, 2020 पर 5:11 PM

बजट में स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए Solid and Liquid waste management को बढ़ाने के लिए टैक्स रियायत का एलान हो सकता है। सूत्र के मुताबिक बजट में स्वच्छ भारत पर खास जोर होगा। स्वच्छ भारत मिसन पर बजट आवंटन 10-15 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार के बजट में Solid & Liquid Waste Management को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए जा सकते हैं। Waste Management से होने वाली आय पर IT छूट का प्रावधान किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक बजट में Waste Management वाली मशीनों पर 100 फीसदी Depreciation छूट मिल सकती है। इस के अलावा एक तय समय तक इनकम टैक्स की पूरी छूट मिल सकती है। पिछले बजट में देश के हर गांव में Waste Management शामिल करने का एलान हुआ था।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।