Get App

Budget 2024: क्या इनडायरेक्ट टैक्सेज में बदलाव का ऐलान करेंगी निर्मला सीतारमण?

Budget 2024 Announcements:कस्टम ड्यूटी के मामले में बजट में ऐलान हो सकते हैं। सरकार घरेलू उद्योग की जरूरतों को देखते हुए इंपोर्टेड गुड्स और रॉ मैटेरियल्स पर कस्टम ड्यूटी में बदलाव कर सकती है। रॉ मैटेरियल्स पर कस्टम ड्यूटी घटाने से विदेश में इंडियन प्रोडक्ट्स की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2024 पर 4:10 PM
Budget 2024: क्या इनडायरेक्ट टैक्सेज में बदलाव का ऐलान करेंगी निर्मला सीतारमण?
Nirmala Sitharaman’s Budget: सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए इस पर टैक्स के नियमों में सरकार बदलाव कर सकती है।

इस महीने पेश होने वाले यूनियन बजट पर करीबी नजरें लगी हैं। टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स में राहत मिलने की उम्मीद है। इंडस्ट्री के अलग-अलग सेक्टर को ऐलोकेशन बढ़ने की आस है। बुजुर्ग हेल्थ पॉलिसी पर डिडक्शन बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं। सवाल है कि क्या वित्तमंत्री इनडायरेक्ट टैक्स में बदलाव का ऐलान बजट में करेंगी? जहां तक जीएसटी की बात है तो अब रेट्स में बदलाव करने का फैसला जीएसटी काउंसिल करती है। इसलिए बजट में चीजों पर टैक्स रेट्स में बदलाव के ऐलान अब बजट में नहीं होते हैं। लेकिन, अब भी कस्टम ड्यूटी और एक्साइज ड्यूटी जैसे टैक्सों के बारे में बजट में ऐलान होता है।

जीएसटी के कुछ मसलों पर आ सकता है स्पष्टीकरण

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जीएसटी को लागू हुए 7 साल हो चुके है। जीएसटी की व्यवस्था अब काफी परिपक्व हो गई है। ज्यादातर बिजनेसेज इस टैक्स के दायरे में आ चुके हैं। पिछले कुछ सालों से हर साल जीएसटी क्लेक्शन में अच्छी वृद्धि दिख रही है। यह उत्साहजनक संकेत है। फिर भी, जीएसटी से जुड़े कई ऐसे मसले हैं जिनमें स्पष्टीकरण की जरूरत है। उम्मीद है कि वित्त मंत्री यूनियन बजट में ऐसे मसलों पर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश करेंगी। इससे कारोबारी वर्ग को काफी राहत मिलेगी।

कस्टम ड्यूटी में हो सकते हैं बदलाव के ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें