बड़े-बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट की Easy Financing के लिए सरकार बजट में National Bank बनाने का ऐलान कर सकती है। सीएनबीसी-आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक इस नेशनल बैंक में टैक्स फ्री बॉन्ड औऱ इंश्योरेंस, पेंशन फंड के जरिये पूंजी डाली जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक बजट में इंफ्रा प्रोजेक्ट के लिए  नेशनल बैंक बनाने का एलान संभव है। इसके लिए बजट में 1 लाख करोड़ Authorized Capital का प्रावधान संभव है। सूत्रों के अनुसार 20 हजार करोड़ Initial Paid Up Capital हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक  प्रोविडेंड फंड, पेंशन और इंश्योरेंस फंड का एक तय हिस्सा नेशनल बैंक को देना जरूरी हो सकता है। वहीं टैक्स फ्री बॉन्ड और विदेशों से मिलने वाले फंड के जरिये पूंजी जुटाने की तैयार है।हालांकि  NBFCs के मुकाबले इस बैंक का Capital adequacy requirement कम हो सकता है लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस  बैंक में RBI से Direct credit line की सुविधा संभव होगी।

सूत्रों का कहना है कि नेशनल बैंक lndia lnfrastructure Finance Company Ltd. (llFCL) की जगह लेगा। साथ ही बजट में National Bank for Financing lnfrastructure and Development Bill का भी प्रस्ताव संभव है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।