बजट का काउंटडाउन शुरू, 11 बजे होगा पेश

आज सुबह 11 बजे लोकसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली आम बजट पेश करेंगे।

अपडेटेड Feb 29, 2016 पर 7:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बजट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आज सुबह 11 बजे लोकसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली आम बजट पेश करेंगे। वहीं दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस बड़े दिन पर बजट की हर बारीकी हम आपको बताएंगे। बाजार को क्या मिल सकता है और बाजार को किस बात की चिंता सता रही है।

आज बजट पर सीएनबीसी-आवाज़ पर होगी सबसे बड़ी कवरेज और लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा। विशेषज्ञों का पैनल समझाएगा बजट की बारीकियां। आम बजट को लेकर जनता और बाजार की उम्मीदें सांतवें आसमान पर हैं। टैक्स में छूट बढ़ाने और घर का सपना पूरा करने की मांग सबसे अहम है।

मोदी सरकार करीब-करीब आधा सफर कर चुकी है लेकिन आम आदमी से लेकर अर्थव्यवस्था की सेहत में कोई बड़ा बदलाव अब तक देखने को नहीं मिला है। ऐसे में आज आने वाला आम बजट वो बुनियाद हो सकती है जिस पर अच्छे दिनों की इमारत खड़ी होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।