आज पेश होगा दिल्ली का बजट, क्या एलान हैं संभव

माना जा रहा है कि वित्त वर्ष 2016-17 के बजट में दिल्ली सरकार आम लोगों को वैट से बड़ी राहत दे सकती है।

अपडेटेड Mar 28, 2016 पर 9:16 AM

आज देश की राजधानी दिल्ली का बजट पेश होने वाला है। माना जा रहा है कि वित्त वर्ष 2016-17 के बजट में दिल्ली सरकार आम लोगों को वैट से बड़ी राहत दे सकती है। क्योंकि इस बजट में सरकार का फोकस वैट को रैशनलाइज करने पर होगा। इसके तहत सरकार मौजूदा 6 स्तरीय वैट स्ट्रक्चर में बदलाव कर सकती है। यानी आम तौर पर इस्तेमाल होने वाली चीजों को 12.5 फीसदी के टैक्स स्लैब से हटाकर 5 फीसदी के स्लैब में ला सकती है। वहीं कुछ आइटम जो फिलहाल टैक्स के दायरे में नहीं आते, उन पर 5 फीसदी वैट लगाया जा सकता है।

इसके अलावा केजरीवाल सरकार कपड़ों और जूतों पर अलग-अलग टैक्स लगाने की बजाय सिंगल टैक्स लगाने का प्रस्ताव भी ला सकती है। सरकारी स्कूलों में वर्ल्ड क्लास एजुकेशन के लिए सरकार टीचर्स की ट्रेनिंग का बजट 11 गुना तक बढ़ा सकती है। सूत्रों के मुताबिक शिक्षा के अलावा बजट में दिल्ली सरकार का जोर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं और महिला सुरक्षा पर भी रह सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।