संसद में शुक्रवार को बजट सेशन शुरू हो गया। प्रेसिडेंट राम नाथ कोविंद ने लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सदन को संबोधित करेंगे। प्रेसिडेंट कोविंद का भाषण 11 बजे सदन में होगा। उसके बाद फिस्कल ईयर 2019-2020 के लिए इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। इकोनॉमिक सर्वे से यह पता चलेगा कि GDP ग्रोथ कैसी रह सकती है।
1.50 PM
इकोनॉमिक सर्वे 2020 का थीम इस बार एनेबल मार्केट्स, प्रो-बिजनेस पॉलिसी का प्रमोशन और इकोनॉमी में भरोसा बढ़ाना है।
फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा, सही तरीके से वेल्थ क्रियेशन के जरिए ही भारत की अर्थव्यवस्था को 5 लाख करोड़ की इकोनॉमी बनाया जा सकता है।
थालीनॉमिक्स (Thalinomics) इस बार इकोनॉमिक सर्वे 2020 में आम आदमी के जीवन से जुड़े थाली को आधार बनाया गया है। इसी के आधार पर थालीनॉमिक्स का कॉन्सेप्ट बनाया है।
1.40PM
इकोनॉमिक सर्वे 2020 के मुताबिक, फिस्कल ईयर 2011-12 और 2017-18 के बीच 2.62 करोड़ नए रोजगार पैदा हुए हैं।
इंडियन रेलवे दुनिया की सबसे ज्यादा पैसेंजर को ढोने का माध्यम बनी है। यह 120 करोड़ रुपए वैल्यू की माल ढुलाई और 840 करोड़ रुपए वैल्यू के पैसेंजरों की आवाजाही का साधन बनी है। इसकी वजह से यह दुनिया की सबसे बड़ी पैसेंजर करियर है।
1.35 PM
सरकार ने MSME सेक्टर को सपोर्ट करने की प्रतिबद्धता दिखाई है। इसके लिए बेहतर क्रेडिट फ्लो, टेक अपग्रेडेशन के साथ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और मार्केट एक्सेस पर जोर दिया जाएगा।
इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक, फिस्कल ईयर 2014-15 से लेकर 2018-19 के बीच रोड एवं हाइवे पर टोटल इनवेस्टमेंट तीन गुना बढ़ गया है।
भारत के कुल ट्रेड का वॉल्यूम के लिहाज से 95 फीसदी और वैल्यू के हिसाब से 68 फीसदी ट्रांसपोर्टेशन समुद्र के रास्ते होता है।
1.30 PM
इकोनॉमिक सर्वे 2020: फिस्कल ईयर 2020 में टैक्स कलेक्शन अनुमान से कम रहेगा।
इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक, इस फिस्कल ईयर में GDP ग्रोथ 5 फीसदी रह सकती है।
इकोनॉमिक सर्वे 2020 में कहा गया है कि सरकार का फोकस 2022 में किसानों की आमदनी डबल करने पर होगा।
सरकार ने MSME सेक्टर को सपोर्ट करने की प्रतिबद्धता दिखाई है। इसके लिए बेहतर क्रेडिट फ्लो, टेक अपग्रेडेशन के साथ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और मार्केट एक्सेस पर जोर दिया जाएगा।
1.25 PM
इकोनॉमिक सर्वे 2020 : ग्लोबल आउटलुक कमजोर बने रहेंगे। लेकिन ग्लोबल सेंटीमेंट इंडिया के सपोर्ट में रहेंगे।
इकोनॉमिक सर्वे 2020 का कवर इस बार अलग है। इस बार इसका रंग लैवेंडर रंग का है। लैवेंडर कवर नए जारी हुए रुपए के रंग से मेल खाता है।
1.15 PM
इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक, ग्रोथ को रिवाइव करने के लिए सरकार फिस्कल गैप के टारगेट में ढील दे सकती है। सर्वे में डिमांड बढ़ाने पर जोर देने की बात की गई है। फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि डिमांड बढ़ाने के लिए काउंटर-साइक्लिकल फिस्कल स्टेप्स ( counter-cyclical fiscal steps) की जरूरत है। काउंटर-साइक्लिकल फिस्कल स्टेप्स के मायने उन कदमों से है जब इकोनॉमिक स्लोडाउन के दौरान टैक्स कट या दूसरे उपायों से सुस्ती मिटाने की कोशिश की जाती है।
12.30 PM
रामनाथ कोविंद के संबोधन के बाद पूर्व फाइनेंस मिनिस्टर पी चिदंबरम ने कहा, "प्रेसिडेंट का संबोधन नए साल में पहला पॉलिसी स्टेटमेंट था। मैं उन संकेतों का इंतजार कर रहा था कि सरकार किस तरह गंभीर आर्थिक मसलों को हल करना चाहती है। लेकिन मुझे कोई ऐसे संकेत नहीं मिले।"
12.10 PM
प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद ने कहा, पीएम फसल योजना के तहत 1.65 करोड़ किसानों ने स्कीम में साइन-अप किया है और अपने फसलों का बीमा करा रहे हैं।
देश के 112 जिलों जहां विकास कम है, उन्हें प्रायॉरिटी और स्पेशल केयर दिया जा रह है।
प्रेसिडेंट ने कहा, आयुष्मान भारत का असर हेल्थ सेक्टर पर पड़ा है।
प्रेसिडेंट ने स्टार्टअप के बारे में कहा कि जरूरी इकोसिस्टम में भारत का नंबर दुनिया में तीसरा है।
12.05 PM
बजट सेशन के दौरान विपक्षी पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। विपक्षी पार्टियों का कहना है कि सरकार को इकोनॉमिक स्लोडाउन और CAA के खिलाफ देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अपना पक्ष रखना चाहिए।
11.45 AM
प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद ने कहा, 2022 तक सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड को रेल से कनेक्ट कर दिया जाएगा।
कोविंद ने कहा कि CAA (नागरिकता संशोधन कानून) ने गांधी का सपना पूरा किया है।
कोविंद ने कहा कि अभी भी ग्रामीण इलाकों में 15 करोड़ ऐसे घर हैं जहां वाटर पाइपलाइन नहीं है।
11.30 AM
प्रेसिडेंट कोविंद ने कहा, प्रोटेस्ट के नाम पर देशभर में हिंसा फैलाने से देश कमजोर होता है।
टूरिज्म इंडेक्स के मामले में भारत की रैंकिंग 52वें पायदान से बढ़कर 34वें रैंक पर पहुंच गया है।
इनसॉल्वेंसी के निपटारे (resolving insolvency) के मामले में इंडिया की रैंकिंग 108वें पायदान से सुधरकर 52वें नंबर पर आ गई है।
11.15 AM
प्रेसिडेंट कोविंद ने कहा, यह दशक भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हम एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संकल्प पूरा करेंगे। भारत का संविधान हमारा मार्गदर्शक है। इस दशक को भारत का दशक बनाना है।7 माह में संसद ने कार्य के नए कीर्तिमान बनाए हैं। हमारी सरकार ने तीन तलाक खत्म किया। इस सरकार ने कई ऐतिहासिक कानून बनाए। सरकार को नए भारत निर्माण के लिए जनादेश मिला है। नए भारत में दलित, पीड़ित का कल्याण होगा। नए भारत में सांस्कृतिक गौरव, विकास पर जोर रहेगा। सरकार के प्रयास से विश्व में भारत की साख बढ़ी है। देश की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार हुआ है।
इकोनॉमिक सर्वे पेश होने से पहले बाजार में गिरावट बढ़ने लगी है। निफ्टी 12,050 के लेवल से नीचे आ गया है।
11.09 AM
प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद ने दोनों सदनों संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2020 भारत के लिए बहुत अहम साल है।
10.50 AM
क्या कहा पीएम मोदी ने?
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा, "इस सेशन में हमें यह तय करना चाहिए कि अगले एक दशक के लिए मजबूत बुनियाद तैयार हो। इस सेशन का फोकस मुख्य रूप से आर्थिक मुद्दों पर होगा। मैं चाहता हूं कि दोनों सदनों में अच्छी बहस हो।"
आम बजट 2020: इकोनॉमिक सर्वे का ब्योरा
इकोनॉमी सर्वे हर साल बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है। यह इकोनॉमी की आधिकारिक रिपोर्ट होती है। इस साल फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे पेश कर रही हैं। इसके अगले दिन 1 फरवरी को बजट पेश होने वाला है।
इकोनॉमी सर्वे एक रिपोर्ट होती है जिसमें यह बताया जाता है कि अर्थव्यवस्था की हालत कैसी है। इसके लिए क्या संभावनाएं और चुनौतियां हैं। इसमें अलग-अलग सेक्टर की राय और सुधार के उपायों का जिक्र होता है। कुल मिलाकर इकोनॉमी सर्वे भविष्य में बनने वाली पॉलिसी का आधार होता है।
इस बार इकोनॉमिक सर्वे चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (CEA) कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन और उनकी टीम ने तैयार किया है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
