बजट में इंफ्रा पुश और स्क्रैपेज पॉलिसी के एलान से ऑटो इंडस्ट्री गदगद है। M&M के MD पवन गोयनका का कहना है कि इससे मांग बढ़ेगी। सीएनबीसी-आवाज़ से हुई  एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा कि  कई सालों बाद बजट में ग्रोथ पर फोकस देखने को मिला है। ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बजट में वित्तीय घाटे की चिंता नहीं की।

इंफ्रा सेक्टर पर बजट में खास ध्यान दिया गया है। इंफ्रा सेक्टर से स्टील, सीमेंट समेत कई सेक्टर्स जुड़े हैं। इंफ्रा पर फोकस से रोजगार भी बढ़ेंगे। ऑटो सेक्टर में मांग बनी रहने की उम्मीद है। टैक्स दरें स्थिर रहने से ऑटो बिक्री बढ़ेगी। ऑटो सेक्टर में 11-12 फीसदी ग्रोथ रहने का अनुमान है।
 
उन्होंने कहा कि स्क्रैपेज पॉलिसी में इन्सेटिव मिलना चाहिए। पुरानी गाड़ियों के स्क्रैप पर इंसेटिव मिले, इन्सेटिव मिलने से गाड़ियों की मांग बढ़ेगी। स्क्रैपेज पॉलिसी से प्रदूषण में कमी होगी।

पवन गोयनका ने कहा कि कृषि सेक्टर में ग्रोथ आगे भी बेहतर रहेगी। ट्रैक्टर और एग्री इक्विपमेंट की मजबूत मांग देखने को मिलेगी। बजट में ग्रामीण इकोनॉमी पर फोकस से कृषि सेक्टर आगे ग्रोथ करता दिखेगा।



सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।