बजट में इन्वेस्टमेंट पर कुछ रियायत दे सरकार: कुमार मंगलम बिड़ला

बजट से पहले इंडस्ट्री के दिग्गजों ने सरकार के सामने अपनी मांग रखी है।

अपडेटेड Jun 17, 2019 पर 10:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बजट से सबको बहुत उम्मीदें हैं। बजट से पहले इंडस्ट्री के दिग्गजों ने सरकार के सामने अपनी मांग रखी है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि सरकार को बजट में इन्वेस्टमेंट पर कुछ रियायत देनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र सरकार ने ईज ऑफ डूइंग पर बहुत काम किया है, अब राज्यों को केंद्र के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि निर्मला सीतारामन की प्रशासनिक काबीलियत पर भरोसा है और वह वित्त मंत्रालय की हर बारीकी जानती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।