सरकार ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' (Azadi ka Amrit Mahotsav) के बारे में एक अहम जानकारी दी है। सरकार ने संसद को बताया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के लिए अलग के किसी बजट का आवंटन नहीं किया गया है। इससे जुड़े सभी कार्यक्रम के आयोजन के लिए मंत्रालयों, राज्य सरकारों और उनसे संबंधित संस्थाओं ने अपने बजट से पैसे खर्च किए हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी लोकसभा को दी है। आजादी का अमृत महोत्सव (AKAM) के प्रोग्राम के मकसद के बारे में सरकार से सवाल पूछा गया था। एकेएएम से जुड़े कार्यक्रमों का राज्यवार ब्योरा भी मांगा गया था। रेड्डी ने कहा कि एकेएएम के लिए अलग बजट का प्रावधान नहीं किया गया था।
