Get App

Budget 2024: फुल बजट में डिसइनवेस्टमेंट का टारगेट तय होने की उम्मीद नहीं, जानिए क्या है सरकार का प्लान

पिछले कई सालों से सरकार हर साल बजट में विनिवेश का टारगेट तय करती आ रही है। हालांकि, इस बार 1 फरवरी को पेश अंतरिम बजट में सरकार ने डिसइनवेस्टमेंट का टारगेट तय नहीं किया था। सरकार डिसइनवेस्टमेंट को लेकर अपनी पॉलिसी में बदलाव कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2024 पर 6:36 PM
Budget 2024: फुल बजट में डिसइनवेस्टमेंट का टारगेट तय होने की उम्मीद नहीं, जानिए क्या है सरकार का प्लान
सरकार लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर आईडीबीआई बैंक में करीब 61 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहती है।

Budget 2024: विनिवेश को लेकर सरकार की पॉलिसी में बदलाव हो सकता है। अब तक सरकार हर साल बजट में डिसइनवेस्टमेंट का टारगेट तय करती आई है। लेकिन, अब इस परंपरा में बदलाव आ सकता है। सरकार के एक सीनियर अफसर ने इस बारे में संकेत दिया है। लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र में जो नई सरकार बनेगी वह पूर्ण बजट पेश करेगी। इसके जुलाई में आने की उम्मीद है। इस साल 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया था। इसका मकसद नई सरकार बनने तक सरकार के जरूरी खर्च के लिए संसद की मंजूरी हासिल करना था।

फुल बजट में नहीं होगा डिसइनवेस्टमेंट का टारगेट

अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, "हमारा डिसइनवेस्टमेंट टारगेट बहुत एग्रेसिव रहा है...हम जो वैल्यू अनलॉक कर रहे हैं उसे लेकर हमारी सोच शॉर्ट टर्म की है...जब हम एग्रेसिव सेल करते हैं तो कीमत नीचें चली जाती है...हमारा मकसद ज्यादा डिसइनवेस्टमेंट टारगेट को हासिल करने के लिए रेवेन्यू जुटाना रहा है।" उन्होंने कहा कि 2024-25 के फुल बजट के साथ यह चीज बदलने जा रही है।

अंतरिम बजट में भी डिसइनवेस्टमेंट का टारगेट नहीं था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें