नकदी की दिक्कत पर सरकार को बजट में खास ध्यान देना चाहिएः देवेन चोकसी

बजट से अपनी और आम लोगों की अपेक्षाओं को बताते हुए देवने चोकसी ने कहा कि फिलहाल नकदी की दिक्कत गंभीर मुद्दा है।

अपडेटेड Jun 18, 2019 पर 12:38 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    5 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन नई सरकार का पहला बजट पेश करने जा रही है। इस बजट से इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीदे हैं। CNBC-आवाज़ अपने मंच से इंडस्ट्री की विशलिस्ट सरकार तक पहुंचा रहा है। इसी कड़ी में आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ केआर चोकसी के देवेन चोकसी ने चर्चा की।

    बजट से अपनी और आम लोगों की अपेक्षाओं को बताते हुए देवने चोकसी ने कहा कि फिलहाल नकदी की दिक्कत गंभीर मुद्दा है। नकदी की दिक्कत पर सरकार को बजट में खास ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा फाइनेंशियलय इंस्टिट्यूशंस के स्ट्रेस को निकालने को पर भी ध्यान देना होगा।

    चोकसी ने आगे कहा कि स्ट्रेस्ड एसेट के लिए बैंक बनाकर बैंकों का स्ट्रेस कम किया जा सकता है। ग्रोथ के रिवाइवल के लिए वित्तीय संस्थाओं की मजबूती जरूरी है।

    एचडीएफसी एएमसी के पैसा लौटाने के कदम पर अपनी राय व्यक्त करते हुए चोकसी ने कहा कि एचडीएफसी एएमसी ने निवेशकों के हित में अच्छा फैसला लिया है। लेकिन दूसरी एएमसी पर दबाव बढ़ना अच्छा संकेत नहीं होगा। दूसरी एएमसीस पर दबाब बढ़ा तो यह सिस्टम के लिए खराब होगा।

    उन्होंने कहा कि इस समय इंश्योरेंस कंपनियों में निवेश करने का अच्छा मौका है। चोकसी के कहा कि बजट से कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में निवेश बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने फाइनेंशियल एसेट्स में निवेश करने की सलाह दी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।