जानी-मानी लीगल एडवाइजरी कंपनी बीएमआर एडवाइजर्स ने कॉरपोरेट इंडिया के सीईओ के बीच एक पोल कराया है और बजट से पहले इंडस्ट्री का मूड जानने की कोशिश की है। पोल में ज्यादातर सीईओ से माना है कि अगले साल ग्रोथ 7-8 फीसदी के बीच रह सकती है। वहीं ज्यादातर लोगों का ये भी मानना है कि जीएसटी से ग्रोथ को भी रफ्तार मिलेगी। इस पोल में शामिल 32 फीसदी सीईओ का मानना है कि अगले साल ग्रोथ 7 फीसदी के नीचे रह सकती है। वहीं 4 फीसदी का मानना है कि ग्रोथ 8 फीसदी से ज्यादा रह सकती है।
