Interim Budget 2024 : यूनियन बजट पेश होने की तारीख नजदीक आने के साथ ही इसकी चर्चा बढ़ गई है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह उनका छठा बजट होगा। पहली बार उन्होंने 5 जुलाई, 2019 को बजट पेश किया था। यह वित्त वर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट था। उस साल लोकसभा चुनाव होने की वजह से अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश हुआ था। इसे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पेश किया था। जिस साल लोकसभा चुनाव होते हैं, उस साल सरकार अंतरिम बजट पेश करती है। चुनाव के बाद जो नई सरकार बनती है वह संबंधित वित्त वर्ष का पूर्ण बजट पेश करती है। आइए Union Budget 2024 के बारे में कुछ अहम बातें जानते हैं।