GST में सिर्फ 5 और 18 फीसदी का टैक्स स्लैब हो: डीएलएफ

DLF के ED राजीव तलवार ने कहा कि भारत की जनता का मोदी सरकार पर भरोसा कायम है।

अपडेटेड May 31, 2019 पर 11:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नई सरकार और बजट से कॉरपोरेट्स को बड़ी उम्मीदें हैं। रियल एस्टेट सेक्टर बजट से क्या चाहता है इस पर चर्चा करते हुए DLF के ED राजीव तलवार ने कहा कि भारत की जनता का मोदी सरकार पर भरोसा कायम है। पिछले 5 साल में सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। वहीं, अरुण जेटली भारत के सबसे सफल वित्त मंत्री रहे हैं।

    GST पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि GST में सिर्फ 5 और 18 फीसदी का टैक्स स्लैब होना चाहिए। सरकार का फोकस कंज्यूमर डिमांड बढ़ाने पर रहेगा। इसके साथ ही निवेश और रोजगार बढ़ाने पर भी फोकस रहेगा। ग्रोथ की रफ्तार बढ़ाने के निवेश को बढ़ावा देना जरूरी है।

    NBFC की मुश्किलों पर बात करते हुए राजीव तलवार ने कहा कि NBFCs में नकदी की समस्या बनी हुई है। अधूरे प्रोजेक्ट्स की जमीन वापस ली जानी चाहिए। उन्होंनें आगे कहा कि महंगाई दर और वित्तीय घाटा काबू में है ऐसे में RBI पॉलिसी में ब्याज दर घटने की उम्मीद बनती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।