महाराष्ट्र सरकार ने आज अपना दूसरा बजट पेश किया। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बजट पेश किया। बजट में कृषि क्षेत्र पर खासा फोकस रहा है। सरकार ने खेती पर अलग-अलग योजना के लिए 25 हजार करोड़ के आवंटन का एलान किया। बजट में किसानों के लिए फसल बीमा, रियायती दर पर कर्ज और सिंचाई सुविधा बढ़ाने का एलान किया गया है। इसके अलावा मुंबई मेट्रो-3 के लिए 90 करोड़ का आवंटन किया गया है। वहीं पुणे और नागपुर मेट्रो के लिए 180 करोड़ देने का एलान किया है।
रास्तों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं और और बिजली बोर्ड के लिए 1500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बिजली उत्पादन के लिए 784 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वित्त वर्ष 2017 के लिए 5.28 लाख करोड़ रुपये के बजट का आवंटन किया गया है। कृषि सेक्टर की अलग-अलग योजनाओं के लिए 25000 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए बजट बनाया गया है और किसानों को कम से कम ब्याज पर कर्ज दिया जाएगा।
फसल बीमा के लिए 1885 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं सिंचाई योजना के लिए 7850 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। सबके लिए घर की योजना के लिए 700 करोड़ रुपये आवंटित हुए और मेट्रो-3 प्रोजेक्ट के लिए 90 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। पुणे और नागपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 180 करोड़ रुपये आवंटित हुए और स्वास्थ्य कल्याण के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित करने का ऐलान बजट में किया गया।