बजट से पहले एफम की राज्यों के वित्त मंत्रियों से मुलाकात

इस मीटिंग में वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल की बजाय 1 जनवरी से शुरू करने की मांग भी उठी।

अपडेटेड Jan 18, 2018 पर 4:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बजट से पहले एफम की राज्यों के वित्त मंत्रियों से मुलाकात
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट को लेकर राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ आज मुलाकात की जहां राज्यों ने वित्त मंत्री के सामने अपनी मांगे रखीं। बिहार ने इनकम टैक्स छूट की सीमा 2.5 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपये करने, 80सी के तहत छूट की सीमा 1.5 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने और टैक्स फ्री ग्रैच्युटी की अधिकतम सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की भी मांग की। वहीं, तमिलनाडु ने भी 80सी के तहत डिडक्शन बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये करने की मांग की।

इस मीटिंग में वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल की बजाय 1 जनवरी से शुरू करने की मांग भी उठी। साथ ही राज्यों ने प्रधानमंत्री की ओर से अनाउंस किये गए स्पेशल पैकेज के तहत जरूरी फंड राज्य को जारी करने और जीएसटी लागू होने के बाद छोटे और मझोले कारोबारियों को राहत देने का ऐलान बजट में करने की मांग की गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।