Budget में सरकार नई कंपनियों को corporate tax में राहत देने का एलान कर सकती है। CNBC-AWAAZ को मिली exclusive जानकारी के मुताबिक़ नई कंपनी अगर 5 साल के अंदर उत्पादन शुरू करती है तो भी उसे 15 फीसदी कॉरपोरेट टैक्स का फायदा मिल सकता है। फिलहाल नई कंपनी खोलने के 3 साल के भीतर ही उत्पादन करना जरूरी है।

अभी 15 फीसदी टैक्स के लिए 31 मार्च 2023 तक उत्पादन करना जरूरी है। सूत्रों के मुताबिक उद्योग मंत्रालय ने सिफारिश की है कि नई कंपनियों को कम से कम 5 से 7 साल का वक्त दिया जाए। वित्त मंत्रालय उद्योग मंत्रालय की सिफारिश से सहमत भी है। इसको देखते हुए बजट में मियाद बढ़ाने का ऐलान हो सकता है। प्रस्तावित फैसले से नए निवेश में बढ़ोतरी की उम्मीद है। वित्त मंत्रालय और उद्योग मंत्रालय के बीच इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।