देश में सोने और चांदी (Gold and Silver Customs Cut) की कीमतों में पिछले दिनों काफी वृद्धि हुई है, जिसे देखते हुए सरकार इसकी कस्टम ड्यूटी में कमी लाने जा रही है। सोने और चांदी की कीमत में कमी आने की संभावना है। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम करने का संकेत दिया है इससे इनकी कीमतों में कमी आ सकती है। सरकार ने सोमवार को सोने और कीमती धातु पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 10 प्रतिशत करने की सिफारिश की है। यह ऐसा कदम है जिससे आभूषण सस्ते हो जाएंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि सोने और अन्य कीमती धातुओं पर कस्टम ड्यूटी को 12.5 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करना प्रस्तावित है। इसके अलावा सीतारमण के आम बजट से मोबाइल, ऑटो पार्ट्स और सिल्‍क उत्‍पाद की कीमतों में इजाफा हो सकता है। मोबाइल के कुछ पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि मोबाइल उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी 2.5 बढ़ी है। वहीं, सोलर इंवर्टर पर 20 फीसदी ड्यूटी हो गई है। इसके साथ ही स्टील पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दी गई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में सोमवार को 2021-22 का आम बजट पेश किया। इससे पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 2021-22 के बजट को मंजूरी दी गई। यह पहली बार है, जब 2021-22 का बजट छापा नहीं गया है। इसे इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में जारी किया जाएगा। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत में कहा कि सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए आत्मनिर्भर पैकेज के तहत 27.1 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की। वित्त मंत्री ने परंपरा के अनुसार संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से भेंट की।  

परंपरागत रूप से बजट की प्रतियां वित्त मंत्री के आने से पहले संसद परिसर में लाई जाती हैं, लेकिन इस साल कोरोना प्रोटोकॉल के चलते कोई दस्तावेज नहीं छपा है। इसकी जगह बजट की प्रतियां इलेक्ट्रॉनिक रूप से दी जाएंगी। बजट दस्तावेजों को सरकारी वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और इसके लिए एक खास ऐप भी बनाया गया है।ऑफ-व्हाइट और लाल रंग की रेशमी साड़ी पहने सीतारमण ने बजट भाषण को बहीखाते के रूप में ले जाने की अपनी परंपरा  को जारी रखा। इसके लिए उन्होंने लाल रंग के पर्स नुमा बहीखाते का इस्तेमाल किया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।