Union budget 2024 : नवंबर में शुरू हुई मजबूत तेजी के बाद, जनवरी 2024 के मध्य से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछल हफ्ते बाजार में काफी मुनाफा वसूली देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बाजार पर दबाव बना है। बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स में 35 फीसदी वेटेज रखने वाले बैंकिंग सेक्टर ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। अब निवेशकों की नजर 1 फरवरी को पेश होने वाले अंतरिम बजट पर नजर बनी हुई। ऐसे में आइए एंजेल वन के समीत चव्हाण के बजट-पूर्व स्थिति के विश्लेषण पर एक नजर डालते हैं।
