शिखर के करीब बाजार : निवेशकों को मुनाफावसूली करनी चाहिए या करना चाहिए होल्ड ?

लंबी अवधि के निवेश ने सभी मार्केट कैप सेगमेंट में अच्छा रिटर्न दिया है। अगर आपका पोर्टफोलियो आपके लक्षित असेट एलोकेशन लिमिट से बहुत ज्यादा नहीं बढ़ गया है और अपनी फाइनेशियल गोल हासिल नहीं हुआ हो तो अपने मुनाफे को बनाए रखते हुए अपना वित्तीय लक्ष्य हासिल होने तक निवेश बनाए रखें

अपडेटेड Jan 26, 2024 पर 1:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप के इंडेक्स के पिछले 15 सालों के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि लंबी अवधि के निवेश ने सभी मार्केट कैप सेगमेंट में अच्छा रिटर्न दिया है

Stock market : इक्विटी बाजार की हालिया तेजी में कई निवेशकों को अपने निवेश पर काफी अच्छा रिटर्न हासिल किया है। ऐसे में निवेशकों के सामने एक बड़ी दुविधा यह होती है कि उनका अच्छा समय कब तक जारी रहेगा। कुछ लोगों को ऐसा भी लग रहा होगा कि अब मुनाफ़ा बुक कर लेना चाहिए और बाजार में फिर से निवेश करने के लिए किसी अच्छे करेक्शन का इंतजार करना चाहिए। आइए देखें कि क्या बाजार के शिखर के करीब मुनाफावसूली करना और बाजार का वैल्यूएशन अनुकूल होने पर दोबारा निवेश करने का इंतजार करना सही होगा।

वित्तीय लक्ष्य हासिल होने तक निवेश बनाए रखें

लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप के इंडेक्स के पिछले 15 सालों के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि लंबी अवधि के निवेश ने सभी मार्केट कैप सेगमेंट में अच्छा रिटर्न दिया है। ऐसे में अगर आपका पोर्टफोलियो आपके लक्षित असेट एलोकेशन लिमिट से बहुत ज्यादा नहीं बढ़ गया है और अपना फाइनेंशियल गोल हासिल नहीं हुआ हो तो अपने मुनाफे को बनाए रखते हुए अपना वित्तीय लक्ष्य हासिल होने तक निवेश बनाए रखें। अगर आपका पोर्टफोलियो इलिक्विड मार्केट कैप कटेगरी की ओर झुका हुआ है तो भारी वोलैटिलिटी आपके लॉन्ग टर्म रिटर्न क्षमता को पटरी से उतार सकती है। ऐसे में सलाह है लार्जकैप शेयरों में ज्यादा निवेश करें।


लॉर्ज कैप मार्केट कैप कटेगरी में आवंटन बढ़ाएं

हालांकि चार्ज कैप लॉन्ग टर्म में रिटर्न बढ़ाते हैं। फिर भी ये यह सलाह कि लॉर्ज कैप मार्केट कैप कटेगरी में आवंटन बढ़ाएं। जैसे-जैसे हम मार्केट कैप वक्र के नीचे जाएंगे यह आवंटन कम किया जा सकता है। अगर हालिया बाजार रैली ने आपके आवंटन को कम तरल स्मॉल कैप कटेगरी की ओर ज्यादा झुका दिया है, तो यह आपके पोर्टफोलियो को फिर से संतुलित करने का एक अच्छा समय है।

गौरतलब है कि 2023 की जोरदार तेजी के बाद 2024 की शुरुआत भारी वोलैटिलिटी के साथ हुई है। ऐसे में बाजार की उठापटक में जोखिम कम करने के लिए पीएमएस पोर्टफोलियो प्रबंधकों ने भी 2024 में भारी वोलाटिलिटी का सामना करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

मिड और स्मॉल कैप में वैल्यूएशन महंगे, इंडस्ट्रियल, कैपिटल गुड्स और सीमेंट में दिखेगी तेजी : गौतम दुग्गड़

पीएमएस भी लार्ज-कैप पर कर रहे फोकस

गौरतलब है कि इक्विटी बाजार में लार्ज-कैप स्टॉक सबसे कम वोलेटाइल होते हैं। ऐसे में दिसंबर 2023 में पीएमएस पोर्टफोलियो में जोड़े गए नए शेयर लार्ज-कैप स्टॉक ही हैं। इसमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, आरईसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारतीय जीवन बीमा निगम,आईटीसी,ट्रेंट,एनटीपीसी,अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन जैसे स्टॉक शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।