मिड और स्मॉल कैप में वैल्यूएशन महंगे, इंडस्ट्रियल, कैपिटल गुड्स और सीमेंट में दिखेगी तेजी : गौतम दुग्गड़

गौतम दुग्गड़ ने कहा कि रियल स्टेट सेक्टर एक मैक्रो सेक्टर है। इसमें हमेंशा टॉप डाउन व्यू जरूरी होता है। ये सेक्टर पिछले 10 साल से अंडरपरफॉर्म कर रहा है। इन 10 सालों में कंज्यूमरों की खरीद क्षमता बढ़ी है। पिछले कुछ समय से इस सेक्टर में तेजी आई है। अब तक आई जोरदार तेजी के बावजूद अभी इस सेक्टर में और तेजी आने की संभावना बाकी है

अपडेटेड Jan 25, 2024 पर 6:09 PM
Story continues below Advertisement
गौतम का मानना है कि होटल सेक्टर के फंडामेंटल्स काफी मजबूत हैं। इसको ध्यान में रख कर उनके मॉडल पोर्टफोलियो में लेमन ट्री होटल्स को शामिल किया गया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इस साल आम चुनाव है इसलिए एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश होगा। बजट से बाजार के लिए क्या संकेत हैं, बजट से बाजार की क्या उम्मीदें हैं। बजट से पहले बाजार का मूड कैसा रहेगा? इन सब पर खास चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं मोतीलाल ओसवाल के इंस्टिट्यूशनल रिसर्च हेड गौतम दुग्गड़। बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए गौतम ने कहा कि इस समय मिड और स्मॉल कैप में वैल्यूएशन महंगे हैं। निफ्टी मिडकैप का PE 28 पर है। निफ्टी का PE इस समय 19.5 से 20 के बीच है। NSE स्मॉलकैप 10 फीसदी प्रीमियम पर है। वहीं मिडकैप 40 फीसदी प्रीमियम पर है।

    2024 एक दम अलग तरह का साल

    उनका कहना है कि इस समय ये बता पाना कठिन है कि बाजार में करेक्शन आएगा या यहां से और तेजी आएगी। 2024 एक दम अलग तरह का साल है। इस साल कई बड़े इवेंट होने वाले हैं। सबसे बड़े इवेंट तो चुनाव हैं। दूसरे अब दुनिया में भारत का महत्व काफी ज्यादा बढ़ चुका है। आज हमारा मार्केट कैप 4.5 लाख करोड़ रुपए के आसपास हो चुका है। 3.6-3.7 ट्रिलियन का जीडीपी हो चुका है। मार्केट कैप के लिहाज से भारत चौथा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। इस साल भारतीय बाजारों में विदेशी और घरेलू निवेशकों की तरफ से 55 से 60 अरब डॉलर का निवेश देखने को मिल सकता है। इसमें घरेलू निवेशकों की भारी हिस्सेदारी होगी। इतने भारी निवेश के सामने वैल्यूशन में और विस्तार देखने को मिल सकता है।


    रियल स्टेट सेक्टर में और तेजी की उम्मीद

    सेक्टर और स्टॉक पर बात करते हुए गौतम दुग्गड़ ने कहा कि रियल स्टेट सेक्टर एक मैक्रो सेक्टर है। इसमें हमेंशा टॉप डाउन व्यू जरूरी होता है। ये सेक्टर पिछले 10 साल से अंडरपरफॉर्म कर रहा है। इन 10 सालों में कंज्यूमरों की खरीद क्षमता बढ़ी है। पिछले कुछ समय से इस सेक्टर में तेजी आई है। अब तक आई जोरदार तेजी के बावजूद अभी इस सेक्टर में और तेजी आने की संभावना बाकी है। इस तेजी में तेजी का चक्र लंबा चल सकता है।

    कोल इंडिया और गेल के वैल्यूएशन बेहतर

    गौतम ने बताया कि पिछले 2 सालों में उनके मॉडल पोर्टफोलियो में पीएसयू शेयरों का वेट काफी बढ़ा है। पावर सेक्टर में तेजी का फायदा कोल इंडिया को मिलेगा। पूरे एनर्जी सेक्टर के लिए व्यापक संभावनाओं को देखते हुए गेल में भी निवेश की सलाह है। कोल इंडिया और गेल के वैल्यूएशन बेहतर हैं।

    होटल सेक्टर के फंडामेंटल्स काफी मजबूत

    गौतम का मानना है कि होटल सेक्टर के फंडामेंटल्स काफी मजबूत हैं। इसको ध्यान में रख कर उनके मॉडल पोर्टफोलियो में लेमन ट्री होटल्स को शामिल किया गया है। देश में पर्यटन को लेकर रुझान बढ़ रहा है। धार्मिक टूरिज्म में भी तेजी आई है। 2 साल में वाराणसी में 2 करोड़ टूरिस्ट आए हैं। आयोध्या में भी रोज लगभग 4-5 लोग आ रहे हैं। होटल सेक्टर के फंडामेंटल्स काफी मजबूत हैं। इसमें अभी और तेजी देखने को मिलेगी।

    इंडस्ट्रियल, कैपिटल गुड्स और सीमेंट सेक्टर भी लग रहे अच्छे

    गौतम के आगे कहा कि सरकार इंफ्रा डेवलपमेंट पर काफी ज्यादा फोकस कर रही है। इसका फायदा इंडस्ट्रियल, कैपिटल गुड्स और सीमेंट सेक्टर को मिलेगा। अभी में ग्रोथ की काफी संभावना है। गौतम ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने पोर्टफोलियों में अल्ट्राटेक को निकाल कर डालमिया को शामिल किया है। डालमिया भारत का वैल्यूएशन बेहतर है।

    Market outlook:आज भी बाजार में गिरावट रही हावी, जानिए 29 जनवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

    कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी पर बुलिश

    गौतम ने ये भी बताया कि वे कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी (गैर जरूरी या शौकिया खर्च वाले शेयर) शेयरों को लेकर बहुत बुलिश हैं। मेट्रो ब्रैंड्स में शॉर्ट टर्म में भले ही परेशानी दिखी हो लेकिन इस मिड और लॉन्ग टर्म आउटलुक काफी अच्छा है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।